ऐतिहासिक : एक साथ 101 महापुरुषों की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

फोटो : 24 एसएचवाई 16 ललितपुर में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राज्यमन्त्री मनोह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:38 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:38 PM (IST)
ऐतिहासिक : एक साथ 101 महापुरुषों की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण
ऐतिहासिक : एक साथ 101 महापुरुषों की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

फोटो : 24 एसएचवाई 16

ललितपुर में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राज्यमन्त्री मनोहरलाल पन्थ।

:::

फोटो : 24 एसएचवाई 15

झाँसी में लोकमान्य तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय।

:::

0 प्रतिमा स्थल पर दिखी गणतन्त्र दिवस व स्वतन्त्रता दिवस जैसी रौनक

0 मण्डलायुक्त की पहल पर महापुरुषों के प्रतिमा स्थल के दिन फिरे

0 अब प्रत्येक शुक्रवार को होगी स़फाई और अधिकारी करेंगे माल्यार्पण

झाँसी : आज सुबह-सुबह महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर रौनक देखते बन रही थी। प्रतिमा स्थल के चारों ओर लोग स़फाई में जुटे थे। प्रतिमा स्थल के आसपास के स्थल की सफाई केबाद चूना डाला गया। इसके बाद अधिकारी ने महापुरुषों की प्रतिमा पर पूरे सम्मान के साथ माल्यार्पण किया। अक्सर यह दृश्य आ़जादी को याद करते समय स्वतन्त्रता दिवस या गणतन्त्र दिवस पर ही होता है। या फिर महापुरुष की जयन्ती या निर्वाण दिवस पर ही ऐसी सफाई होती है। कई बार तो जयन्ती व निर्वाण दिवस भी सूने-सूने निकल जाते हैं। लोगों की उत्सुकता के बीच पूरी सहजता से 101 प्रतिमा स्थलों पर हुए इस कार्यक्रम ने इतिहास रच दिया। मण्डलायुक्त डॉ. अजय शंकर पाण्डेय की पहल पर झाँसी मण्डल में यह अपने आप रिकॉर्ड बन गया।

सच में, झाँसी मण्डल के नगरीय क्षेत्र में रहने वाले निवासियों के लिये आज आश्चर्य भरी सुबह आयी। हर चौराहे पर महापुरुषों/वीरागनाओं की प्रतिमा के आसपास बड़े भाव के साथ सफाई चल रही थी। मूर्तियों की गरिमामय ढंग से सा़फ-स़फाई की गई। यदि कहीं टूट-फूट थीं, तो उसकी मरम्मत बीती रात ही की गई और रंग-रोगन किया गया। सुबह लगभग 10 बजते-बजते महापुरुष का सम्मान करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

झाँसी मण्डल के झाँसी, ललितपुर व जालौैन जनपद में स्थित महात्मा गाँधी, महारानी लक्ष्मीबाई, बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, सुभाष चन्द्र बोस, सरदार पटेल सहित लगभग 101 प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। झाँसी मण्डल के इतिहास में पहली बार तीनों जनपदों के नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में स्थापित 101 मूर्तियों पर एक साथ माल्यार्पण हुआ। इनमें झाँसी जनपद में 43, ललितपुर में 20 तथा जालौन जनपद में 38 प्रतिमाएं शामिल हैं। दरअसल, विगत दिनों मण्डलायुक्त ने मण्डल के तीनों ़िजलाधिकारियों एवं झाँसी नगर आयुक्त को नगर निगम, नगर पालिका परिषद, क्षेत्र पंचायत में महापुरुषों, वीरागनाओं की स्थापित प्रतिमाओं के रखरखाव के साथ ही हर शुक्रवार को इस पर माल्यार्पण किए जाने के निर्देश दिये थे।

फाइल फोटो : मण्डलायुक्त

-----------

युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन देते हैं महापुरुष

झाँसी : मण्डलायुक्त डॉ. अजय शंकर पाण्डेय का कहना है कि महापुरुषों की प्रतिमाएं युवा पीढ़ी को उनके आदर्शो पर चलने की प्रेरणा देती हैं। इसी भावनात्मक उद्देश्य के साथ महापुरुषों के प्रतिमाएँ स्थापित की जाती हैं। परन्तु, इनके रख-रखाव की कोई उचित व्यवस्था न होने से अनेक बार ऐसा खबरें सुनने को मिलती हैं कि प्रतिमाओं की सा़फ-स़फाई की व्यवस्था सही नहीं है। इसे देखते हुए झाँसी मण्डल में एक नियमित व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे मूर्तियाँ हमेशा सम्मानपूर्वक व्यवस्थित व सुन्दर दिखाई देंगी। इस साप्ताहिक माल्यार्पण का उद्देश्य है कि महापुरुषों, वीरागनाओं की स्थापित प्रतिमाओं का सम्मान, गरिमा के साथ रखरखाव होता रहे। मण्डलायुक्त का कहना है कि महापुरुषों, वीरागनाओं का सम्मान संस्कृति का मूलभूत अंग है। महापुरुषों, वीरागनाओं की स्थापित ये प्रतिमाएं जन-जन की आस्था का प्रतीक हैं। इन प्रतिमाओं के साथ आमजन का भावनात्मक लगाव है।

फाइल-रघुवीर शर्मा

समय-7.00

24 सितम्बर 21

chat bot
आपका साथी