सामाजिक समरसता के लिए सड़कों पर उतरे लोग

फोटो : 21 बीकेएस 6 झाँसी : वाहन रैली का स्वागत करते लोग। -जागरण ::: 0 'भेदभाव छोड़ो-भारत जोड़ो'

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:27 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:27 PM (IST)
सामाजिक समरसता के लिए सड़कों पर उतरे लोग
सामाजिक समरसता के लिए सड़कों पर उतरे लोग

फोटो : 21 बीकेएस 6

झाँसी : वाहन रैली का स्वागत करते लोग। -जागरण

:::

0 'भेदभाव छोड़ो-भारत जोड़ो' अभियान के तहत निकाली गयी वाहन रैली

झाँसी : रानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि से समाज व राष्ट्र विघटन के प्रयासों में लगे राष्ट्रविरोधी तत्वों को जवाब देने के लिए लोग आज सड़कों पर उतरे। सामाजिक समरसता व विश्व बन्धुत्व का सन्देश देने के लिए निकली वाहन रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया।

'भेदभाव छोड़ो-भारत जोड़ो' अभियान के तहत राष्ट्रवादी विचारक अनुभव चक के संयोजन में मुक्ताकाशी मंच से वाहन यात्रा निकालकर सामाजिक समरसता का सन्देश दिया गया। वाहन रैली मिनर्वा चौराहा, बीकेडी चौराहा, खण्डेराव गेट, चित्रा चौराहा, जीवनशाह, इलाइट चौराहा होते हुए वापस मुक्ताकाशी मंच पहुँची। यात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न चौराहों पर आम जनता और विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। बाद में यह यात्रा मुक्ताकाशी मंच पर जनसभा में परिवर्तित हो गयी। उन्होंने कहा कि भेदभाव की घटनाओं पर राष्ट्र नायक बाबा साहेब की आड़ लेकर समूचे हिन्दुत्व पर निशाना साधने वाले संगठन व राजनैतिक दलों को पहले उन्हें पढ़ना चाहिए। बाबा साहेब स्वयं परस्पर बन्धुता के पक्षधर थे। इस दौरान तेजेन्द्र चौहान, पार्षद सरदार वीर सिंह, पार्षद प्रदीप खटीक, पार्षद आशीष रायकवार, प्रमिला झा, अमित खटीक, राजा खटीक, धर्मेन्द्र धारिया, सुशील झाँगड़े, दीपक घनघोरिया, संजय छत्रसाल, रवि घनघोरिया, गुरुप्रीत सिंह भोगल, विनीत खटीक, सोहन वाल्मीकि, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इधर, सिन्धी तिराहे पर सिंधी समाज के कमल हीरवानी, मनोज खियानी, जयकिशन प्रेमानी, भूषण आमदानी, टोनी गोदावरी, भगवान दास बरसानी आदि ने स्वागत किया।

फाइल-रघुवीर शर्मा

समय-8.10

21 सितम्बर 21

chat bot
आपका साथी