जनता को गुमराह कर रही सरकार

- सन्त सुरक्षित नहीं तो जनता कैसे होगी सुरक्षित झाँसी : समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. चन्द्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:13 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:15 PM (IST)
जनता को गुमराह कर रही सरकार
जनता को गुमराह कर रही सरकार

- सन्त सुरक्षित नहीं तो जनता कैसे होगी सुरक्षित

झाँसी : समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सरकार द्वारा झूठी उपलब्धियाँ बताकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। योगीराज में सन्त महात्मा सुरक्षित नहीं हैं तो जनता का क्या हाल होगा, यह समझा जा सकता है। पूर्व सांसद ने कहा कि कोरोना काल में सत्ता पक्ष के लोगों ने कोई कार्य नहीं किया। लोग ऑक्सिजन, दवा और अस्पताल में बेड की कमी के कारण मरते रहे, लेकिन सरकार झूठी वाह-वाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, उमा शकर यादव, आरिफ खान, ज्ञान कुशवाहा, अल्ताफ रिज़वी, अरमान शेख, शकील खान, अजय चड्डा, प्रिन्स भुसारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फाइल : वसीम शेख

समय : 07 : 50

21 सितम्बर 2021

chat bot
आपका साथी