म़जदूर फाँसी के फन्दे पर झूला

0 रोशनदान में लटका था, दरवा़जा तोड़कर बाहर निकाला 0 म़जदूर के पिता ने लगाया बहू पर परेशान करने का आ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:02 PM (IST)
म़जदूर फाँसी के फन्दे पर झूला
म़जदूर फाँसी के फन्दे पर झूला

0 रोशनदान में लटका था, दरवा़जा तोड़कर बाहर निकाला

0 म़जदूर के पिता ने लगाया बहू पर परेशान करने का आरोप

झाँसी : बीती रात महावीरनपुरा, नगरा में म़जदूर फाँसी के फन्दे पर झूल गया। युवक के पिता ने बहू पर परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस बहू व अन्य परिजनों ने पूछताछ कर रही है।

प्रेमनगर के महावीरनपुरा, देशी कलारी के समीप निवासी गब्बर सिंह पुत्र लाल सिंह परिहार मूलरूप से दतिया (मप्र) के जिगना, सलैंया का रहने वाला था। नगरा में वह किराये से मकान में पत्‍‌नी व बच्चों के साथ रहकर म़जदूरी करता था। पुलिस के अनुसार रात लगभग 10 बजे उनके पास फोन आया कि गब्बर ने खुद को कमरे के अन्दर बन्द कर लिया है, किसी अनहोनी की आशंका है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची। उन्होंने देखा कि रोशनदान में लगी ग्रिल में वह फाँसी के फन्दे लटककर रहा है, कमरा अन्दर से बन्द था। पुलिस ने उसे बचाने के लिए रस्सी काट दी और दरवा़जे को सब्बल व हथौड़ा से तुड़वा दिया। हालत गम्भीर होते देखकर उसे मोबाइल चीता पुलिस की देखरेख में अस्पताल भेजा, गरिया फाटक के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पाकर पहुँचे गब्बर के पिता ने कहा कि बेटा मजदूरी करता था, घर पर कुछ लोगों का आना होता था, यह बात बेटे का अच्छी नहीं लगती थी। इस बात से परेशान होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली।

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डण्डे, 6 घायल

- गन्दगी फैलाने से रोकने पर हुआ विवाद

झाँसी : राजगढ़ में गन्दगी करने से रोकने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों में 6 लोग घायल हो गये। सोशल मीडिया में मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हो गया। घायलों को उपचार के लिए ़िजला अस्पताल भेज दिया गया है।

प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी रामेश्वर पुत्र मेहरबान ने पुलिस को बताया कि वे लोग मूलरूप से बेदौरा के रहने वाले हैं। राजगढ़ में वह किराये से कमरा लेकर रहते हैं। उनके मकान के पास खाली प्लॉट पड़ा है, जहाँ मोबाइल फोन का टावर लगा हुआ है। मंगलवार की सुबह एक बच्चा प्लॉट पर शौचक्रिया कर रहा था। उन्होंने उसे वह गन्दगी न फैलाने के लिए मना किया तो उसके परिजन विवाद करने लगे। दोनों ओर से मारपीट होने लगी, लाठी-डण्डे चलने से एक पक्ष के अशोक, शिमला, अशोक की माँ, संगीता और दूसरे पक्ष ने ऊषा, जितेन्द्र घायल हो गये। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दी, सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस घायलों को अस्पताल भेज दिया।

घर में घुसकर मारपीट कर धमकी दी

झाँसी : तालपुरा अम्बेडकर नगर निवासी भूपेन्द्र कुमार पुत्र काशीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाले धर्मेन्द्र साहू, प्रतीक साहू व हर्षित साहू ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। गला दबाकर मारने का प्रयास किया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया है।

तमंचा समेत युवक गिरफ्तार

झाँसी : जेल पुलिस चौकी के प्रभारी दिनेश त्रिपाठी ने जेल चौराहा रोड पर चेकिंग के दौरान रवि रायकवार निवासी सुकुवाँ-ढुकुवाँ कॉलनि को 315 बोर के तमंचा व कारतूस समेत पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया है।

फाइल : दिनेश परिहार

समय : 6:50

21 सितम्बर 2021

chat bot
आपका साथी