गणपति अपने धाम चले..

फोटो 17 बीकेएस 8 झाँसी : भगवान गजानन को सिर पर रखकर विसर्जन के लिये जलाशय में ले जाता श्रद्धालु।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:48 PM (IST)
गणपति अपने धाम चले..
गणपति अपने धाम चले..

फोटो 17 बीकेएस 8

झाँसी : भगवान गजानन को सिर पर रखकर विसर्जन के लिये जलाशय में ले जाता श्रद्धालु।

:::

फोटो 17 बीकेएस 7

विसर्जन के पहले भगवान गणेश के साथ सेल्फि हो जाये।

:::

फोटो 17बीकेएस 4

नन्हीं बालिका भी नहीं रही गणपति को ले जाने से पीछे।

:::

फोटो 17बीकेएस 5

विसर्जन से पहले पूजन भी आवश्यक है।

:::

फोटो 17 जेएचएस 24

कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुये बाबूलाल कारखाना के पीछे रहने वाले दिलीप खरे ने अपने घर पर ही टब में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।

:::

- अगले वर्ष जल्दी आने की कामना के साथ विदा किये गये गजानन

- डोल ग्यारस पर जलाशयों में किया गया जल विहार

झाँसी : गणति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ.. जैसे आह्वान के साथ शुक्रवार को भगवान गणेश को जलविहार कराया गया। जगह-जगह स्थापित गजानन की प्रतिमाओं को आज श्रद्धा के साथ रिमझिम बारिश के बीच जलाशयों में ले जाकर विसर्जित किया गया।

गणेश चतुर्थी को महानगर के विभिन्न मन्दिरों, पण्डालों और घरों में भगवान गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गयी थीं। मान्यता के अनुसार किसी ने 1, किसी ने 3 तो किसी ने 7 दिन तक गणेश प्रतिमाओं को प्रतिष्ठापित कर विसर्जित किया। शुक्रवार को डोल ग्यारस पर सबसे अधिक प्रतिमाओं को श्रद्धा के साथ छोटी शोभायात्राओं के रूप में निकाला गया। ओरछा की बेतवा नदी, पहूज नदी सहित लक्ष्मी तालाब व आँतिया तालाब में प्रतिमाओं का जलविहार कराया गया। इस दौरान छोटे बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।

महाराष्ट्रीयन समिति शहर द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये गणेशोत्सव मनाया गया। इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित न कर महालक्ष्मी अभिषेक, रूद्राभिषेक, श्रीदत्त अभिषेक, गणपति सहस्त्रवर्तन, अथर्वशीर्ष पाठ आदि अनुष्ठान किया गया। शुक्रवार को लेखाधिकारी सचिन दीक्षित के मुख्य आतिथ्य में वरिष्ठ नागरिकों व मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के बाद महाआरती उपरान्त मन्दिर परिसर में निर्मित कुण्ड में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

बड़ा मठ चाचर स्वर्णकार समिति द्वारा गणपति को पोशाक अर्पित कर विसर्जित किया गया। इस अवसर पर पुजारी विनोद उपाध्याय, दिलीप महोबिया, दीपू नेता, मनोज मीनाकार, राजेश सोनी, नरेन्द्र सोनी उपस्थित रहे।

रामलीला मंच बड़ाबाजार पर श्री बाल युवक रामलीला उत्सव सेवा समिति द्वारा पूर्व पार्षद अरुण द्विवेदी, वैद्य वीरेन्द्र दीक्षित, रामप्रकाश गुप्ता, महेश पाण्डेय, वन्दना पाठक, सुनीता गुप्ता के आतिथ्य व रामप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में गणेश प्रतिमा का पूजन कर दीप जलाये गये। यहाँ स्थापित प्रतिमा का विसर्जन अनन्त चतुर्दशी पर किया जायेगा। इस अवसर पर रामसेवक अग्रवाल, हरीश तिवारी, महेन्द्र रावत, महेन्द्र श्रीवास्तव, रामप्रकाश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र शर्मा, अशोक तिवारी, अरविन्द गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी