लिखकर रख लो, प्रियंका चुनाव नहीं लड़ेंगी : रीता बहुगुणा

फोटो : 16 एसएचवाई 14 झाँसी : पत्रकारों से वार्ता करतीं रीता बहुगुणा। ::: 0 प्रयागराज की सांसद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:36 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:36 PM (IST)
लिखकर रख लो, प्रियंका चुनाव नहीं लड़ेंगी : रीता बहुगुणा
लिखकर रख लो, प्रियंका चुनाव नहीं लड़ेंगी : रीता बहुगुणा

फोटो : 16 एसएचवाई 14

झाँसी : पत्रकारों से वार्ता करतीं रीता बहुगुणा।

:::

0 प्रयागराज की सांसद ने विपक्ष पर किया पलटवार

0 बुल्डो़जर की सरकार कहने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी घेरा

0 कहा- माफिया पर चलता रहेगा बुल्डो़जर

झाँसी : प्रदेश में कभी कौंग्रेस की खेवनहार रहीं रीता बहुगुणा भगवा मोर्चे से कौंग्रेस पर चुन-चुन कर हमले कर रही हैं। उन्होंने आज दावा किया कि यूपी में चुनाव की कमान सँभाल रहीं प्रियंका गाँधी चुनाव मैदान में आने का रिस्क नहीं लेंगी। योगी सरकार को बुल्डो़जर की सरकार कहने वाले अखिलेश यादव पर भी तंज कसा।

भाजपा द्वारा स्वतन्त्रता सेनानियों को नमन करने के लिए चलाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत झाँसी के रामनाथ खैरा के परिजनों से मिलने आई प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव व जातीय दृष्टिकोण के विकास किया है। मोदी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं तो योगी सरकार ने गुण्डों, माफिया की कमर तोड़ दी है। अधिकांश बदमाश या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। कौंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी के चुनावी बागडोर सँभालने के असर पर पूछे गए सवाल पर रीता बहुगुणा ने कहा कि अभी से लिखकर रख लो, प्रियंका गाँधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। गाँधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग चुनाव लड़ने का रिस्क नहीं लेते हैं। प्रियंका भी चुनाव नहीं लड़ेंगी और अगर लड़ीं तो उनका हारना तय है। उन्होंने कहा कि जिस सीट ने राहुल गाँधी परिवार की राजनैतिक विरासत सँभाली, वहाँ से चुनाव हारने के बाद राहुल गाँधी लौटकर नहीं गए। प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार बनाने का निर्णय ले चुकी है। कौंग्रेस की 10 सीट भी आ जाएं तो बहुत है। आम आदमी पार्टी को उन्होंने 5 सीट पर सिमटने का दावा किया। वार्ता के दौरान सांसद अनुराग शर्मा भी उपस्थित रहे।

कभी ट्रेन से पानी भेजना पड़ता था, अब हर घर पहुँच रहा जल

सपा सरकार व भाजपा सरकार का तुलनात्मक ग्राफ पेश करते हुए सांसद रीता बहुगुणा ने कहा कि बुन्देलखण्ड के ऐसे हालात थे कि लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिलता था। एक समय तो यह स्थिति बनी कि ट्रेन से पानी भेजना पड़ा, लेकिन भाजपा सरकार ने तस्वीर बदल दी है। सरकार ने यहाँ 9 ह़जार करोड़ रुपये की 'हर घर जल' योजना शुरू की है, जिससे घर-घर पाइप लाइन से पानी मिल रहा है।

धर्म विशेष की राजनीति करती है सपा

सांसद रीता बहुगुणा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति धर्म विशेष पर केन्द्रित होकर रह गई है। सपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। सरकारी नियुक्तियों में जमकर खेल किया गया, जबकि योगी सरकार ने प्रदेश के 4 लाख युवाओं को नौकरी दी। इसमें से एक भी मामला न्यायालय नहीं पहुँचा और न भ्रष्टाचार का कोई आरोप लगा।

फाइल : राजेश शर्मा

chat bot
आपका साथी