आओ हँस लें : 04 जुलाई 2021 के अंक के लिए

माँ- सुन रानी, अब तेरी शादी होने वाली है, हम भारतीय स्त्रियाँ पति को ही अपना सब कुछ मानती है लेकिन ए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:36 PM (IST)
आओ हँस लें : 04 जुलाई 2021 के अंक के लिए
आओ हँस लें : 04 जुलाई 2021 के अंक के लिए

माँ- सुन रानी, अब तेरी शादी होने वाली है, हम भारतीय स्त्रियाँ पति को ही अपना सब कुछ मानती है लेकिन एक बात कभी नहीं मानती..

रानी- वो क्या?

माँ- पति का कहना..

:::

गप्पू (पुलिसवाले से)- जिस तरह चालान काटने का चलन है, उसी प्रकार क‌र्फ्यू में घर से बाहर निकलने वालों को कूटने के बाद रसीद देने का भी चलन होना चाहिए?

पुलिसवाला- वो क्यों?

गप्पू- जिससे दोबारा वे कूटे न जायें।

:::

पत्रकार- कवि महोदय, आपके अनुसार 'परिवर्तन' क्या होता है?

कवि (कविता के माध्यम से उत्तर देते हुए)- जो कभी लिपट जाया करती थी बादलों के गरजने पर, सच मानो वो आज बादलों से भी जियादा गरजती हैं।

(उदास होकर) बस, इसे ही 'परिवर्तन' कहते हैं।

:::

सास का धीरज टूटने पर बहू से बोली-

सास- तुझे दाल-चावल बनाना नहीं आता, मैं यह सह लूँगी, पर दूध सिम (धीमी आँच) पर गरम करने पर तू सिम-1 या सिम-2 पूछेगी, यह मेरी सहनशक्ति से बाहर है।

:::

अर्ज़ किया है-

कोरोना - ना इलाज है ना दवाई है।

ऐ इश्क, तेरे टक्कर की बीमारी अब आई है।

chat bot
आपका साथी