गोरामछिया पहुँचा खेल साक्षरता प्रसार वाहन

फोटो 1 जेएचएस 4 ::: झाँसी : फिल्म देखते बच्चे एवं महिलाएं। ::: झाँसी : ़गा़िजयाबाद से भारत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:18 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:18 PM (IST)
गोरामछिया पहुँचा खेल साक्षरता प्रसार वाहन
गोरामछिया पहुँचा खेल साक्षरता प्रसार वाहन

फोटो 1 जेएचएस 4

:::

झाँसी : फिल्म देखते बच्चे एवं महिलाएं।

:::

झाँसी : ़गा़िजयाबाद से भारत यात्रा पर निकला खेल साक्षरता प्रसार वाहन रविवार को ग्राम गोरामछिया गाँव पहुँचा। इस वाहन का अवलोकन के लिए बड़ी संख्या में बच्चे, महिला और पुरुष पहुँचे। वाहन में लगी एलसीडी स्क्रीन पर दर्शकों को खेल के ऊपर बनी 3 डॉक्यूमेण्ट्रि फिल्म दिखाई गई। यात्रा संयोजक 'स्पो‌र्ट्स ए वे ऑफ लाइफ' संस्था के अध्यक्ष डॉ. कनिष्क पाण्डेय ने वीडियो कॉन्फरेन्स के जरिये बच्चों को ओलम्पिक खेलों के बारे में तो बताया ही, साथ ही साथ उन्हें खेलोन्मुख करने के लिए प्रोत्साहित भी किय। इस दौरान बच्चों को पुस्तक 'खेल प्रवेशिका' तथा खेल वर्णमाला पर बना कलेण्डर वितरित किया गया।

फोटो 1 एसएचवाइ 3

:::

झाँसी : कार्यक्रम को सम्बोधित करते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष। -जागरण

:::

प्रान्तीय कार्यशाला में विकास कार्यो को लेकर हुआ मन्थन

झाँसी : भारत विकास परिषद बुन्देलखण्ड प्रान्त के तत्वावधान में प्रान्तीय कार्यशाला एवं अधिष्ठापन समारोह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आरबी श्रीवास्तव एवं प्रान्तीय अध्यक्ष अजय इटौरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में विकास कार्यो के साथ महिला सशक्तिकरण को लेकर मन्थन हुआ।

मुख्य अतिथि ने परिषद के संस्कार व सेवा प्रकल्पों के आयोजन का संकल्प दिलाया एवं कोरोना से लड़ने के लिए जनहित में वैक्सिनेशन करवाने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामन्त्री मुकेश जैन, जीवनराम गुप्ता, एसबी गुप्ता, बीबी जुनेजा, राधेश्याम अग्रहरी, राजेश जैन, डॉ. संजीव जैन, कुंज बिहारी गुप्ता, रूपम तिवारी, एमएस गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, विशाल बत्रा, निशान्त शुक्ला, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, दीपक सिंघई, डॉ. प्रबल सक्सेना, इन्द्रा गुप्ता, राशि जैन, सुविधा इटौरिया, शशि अग्रवाल, स्वप्निल मोदी, ऊषा सेन आदि उपस्थित रहे। सन्तोष गुप्ता ने संचालन एवं संजय अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

फोटो 1 एसएचवाइ 1

:::

झाँसी : इनरव्हील क्लब ऑफ वीरांगना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करतीं महिलाएं।

:::

मित्रता दिवस मनाकर दिया समाजसेवा सन्देश

झाँसी : इनरव्हील क्लब ऑफ वीरांगना के तत्वावधान में रविवार को मित्रता दिवस एवं हरियाली तीज उत्सव को 'रब ने बना दी जोड़ी' थीम पर सेलिब्रेट किया गया। क्लब की सदस्य नन्दिनी अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, ममता अग्रवाल ने सभी को फ्रेण्डशिप बैण्ड पहनाकर क्लब का उद्देश्य 'मित्रता द्वारा समाजसेवा' का सन्देश दिया। क्लब अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने सभी सदस्याओं का स्वागत किया। महिलाओं ने मनमोहक नृत्य और नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. मनीषा जैन और निवर्तमान सचिव सुनीता सिजरिया द्वारा सदस्याओं को उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, शुभ्रा कनकने, स्नेहा अग्रवाल, सीमा गुप्ता, डॉ. ममता जैन, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. इन्दू सक्सेना, सरिता अग्रवाल, ममता यादव, शैली अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सारिका जैन, श्रद्धा सोनी, श्वेता वर्मा, सुमन सिंह, अंजू अग्रवाल, ममता, नन्दिनी, आभा, रजनी, करुणा, सपना, अंजू, अर्चना, सुमन आदि उपस्थित रहे। सोनल गर्ग और स्मिता जैन ने संयुक्त रूप से संचालन एवं सचिव प्रीति गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी