जागरण स्टडी मटीरियल : 02 अगस्त 2021 के अंक के लिए

लोगो : आज का इतिहास ::: डॉ. प्रफुल्ल चन्द्र राय व पिंगली वेंकैया की फोटो ::: 0 1861 को हुआ थ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:38 PM (IST)
जागरण स्टडी मटीरियल : 02 अगस्त 2021 के अंक के लिए
जागरण स्टडी मटीरियल : 02 अगस्त 2021 के अंक के लिए

लोगो : आज का इतिहास

:::

डॉ. प्रफुल्ल चन्द्र राय व पिंगली वेंकैया की फोटो

:::

0 1861 को हुआ था आधुनिक रसायन विज्ञान के प्रथम भारतीय प्रवक्ता व रसायन उद्योग की नींव रखने वाले डॉ. प्रफुल्ल चन्द्र राय का जन्म।

0 1876 को हुआ था भारतीय झण्डे को डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया का जन्म।

:::

लोगो : जागरण जॉब अलर्ट

:::

0 सशस्त्र सीमा बल अपने यहाँ हेड कौंस्टबल के रिक्त पदों को भरने के लिए 22 अगस्त 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भिलाई अपने यहाँ एग़्िजक्यूटिव एंजिनियर सहित अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए 20 अगस्त 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ अपने यहाँ डेण्टल असिस्टेण्ट सहित अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए 10 अगस्त 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अपने यहाँ पशु चिकित्सा सहायक (शल्यज्ञ) के रिक्त पदों को भरने के लिए 15 सितम्बर 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

:::

लोगो : करण्ट अफेयर्स

:::

0 इजराइल ने अपने वृद्ध नागरिकों को कोरोना वायरस बूस्टर शॉट लगाने का निर्णय लिया।

0 अन्तर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु उत्प्रेरक कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाला देश का एकमात्र शहर इन्दौर है।

0 ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों के लिए नौकरी आरक्षित करने वाला देश का पहला राज्य कर्नाटक है।

0 छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमिहीन किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया।

0 नगालैण्ड की राजा मिर्च (यह विश्व की सबसे तीखी मिर्च है) की एक खेप लन्दन निर्यात की गयी।

0 मारुति सुजुकी ने युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से समझौता किया।

0 लद्दाख को जम्मू-कश्मीर बैंक में 08.23 प्रतिशत की हिस्सेदारी मिली।

0 आरबीआइ ने ऐक्सिस बैंक पर 5 करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया।

0 असम राज्य मन्त्रिमण्डल ने पुलिस की समस्याओं (स्थानान्तरण, नियुक्ति आदि) के निस्तारण के लिए पुलिस आयोग गठित करने का निर्णय लिया।

chat bot
आपका साथी