जागरण स्टडी मटीरियल : 24 अप्रैल 2021 के अंक के लिए

लोगो : आज का इतिहास ::: सचिन तेन्दुलकर व रामधारी सिंह दिनकर की फोटो। 0 1973 को हुआ था विश्व के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:39 PM (IST)
जागरण स्टडी मटीरियल : 24 अप्रैल 2021 के अंक के लिए
जागरण स्टडी मटीरियल : 24 अप्रैल 2021 के अंक के लिए

लोगो : आज का इतिहास

:::

सचिन तेन्दुलकर व रामधारी सिंह दिनकर की फोटो।

0 1973 को हुआ था विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले व भारत रत्‍‌न, राजीव गाँधी खेल रत्‍‌न पुरस्कार और पद्म विभूषण से सम्मानित सचिन तेन्दुलकर का जन्म।

0 1974 को हुआ था साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्म भूषण व ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक व निबन्धकार और राष्ट्रकवि के रूप में जाने जाने वाले रामधारी सिंह 'दिनकर' का निधन।

0 भारतीय सम्विधान का 73वाँ संशोधन अधिनियम वर्ष 1992 में पारित हुआ था और 24 अप्रैल 1993 को लागू किया गया था। इसकी स्मृति में हर साल आज के दिन (24 अप्रैल) को 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

:::

लोगो : जागरण जॉब अलर्ट

:::

0 पूर्व मध्य रेलवे अपने यहाँ वाणिज्यिक सह टिकिट क्लर्क के रिक्त पदों को भरने के लिए 30 अप्रैल 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 भारतीय नौसेना, नाविकों के 2,500 रिक्त पदों को भरने के लिए 30 अप्रैल 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 दक्षिणी रेलवे अपने यहाँ पैरा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरने के लिए 30 अप्रैल 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड अपने यहाँ परियोजना अभियन्ता के रिक्त पदों को भरने के लिए 5 मई 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

:::

लोगो : करण्ट अफेयर्स

:::

महेन्द्र सिंह धौनी की फोटो

:::

0 कप्तान के तौर पर महेन्द्र सिंह धौनी एक ही क्रिकेट टीम से 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

0 इ़जराइल वर्ष 2021 में आई कोरोना की दूसरी लहर से मुक्त होने वाला दुनिया का पहला देश है।

0 ऊर्जा रूपान्तरण सूचकांक-2021 में स्वीडन शीर्ष पर रहा। आपको बता दें कि 115 देशों के इस सूचकांक में अपना देश भारत 87वें नम्बर पर है।

0 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लीबिया में संघर्ष विराम समझौते को लागू करने पर सहमति व्यक्त की।

0 दीपिका भान टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स खाद्य एवं पेय विंग्स की अध्यक्ष बनीं।

0 विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार 42 साल बाद पूर्वी कैरिबियन द्वीप पर स्थित लॉ सॉफरियर ज्वालामुखी में विस्फोट से सल्फर डाई ऑक्साइड गैस भारत तक पहुँची।

0 ़जजराइल ने ग्रीस के साथ सबसे बड़े रक्षा ख़्ारीद समझौते पर हस्ताक्षर किये।

chat bot
आपका साथी