सिर पर पत्थर पटककर किसान की हत्या

0 बाग में रखवाली कर रहा था किसान, सुबह लहूलुहान शव मिला 0 बेटे ने कुछ लोगों पर लगाया हत्या का आरो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 01:00 AM (IST)
सिर पर पत्थर पटककर किसान की हत्या
सिर पर पत्थर पटककर किसान की हत्या

0 बाग में रखवाली कर रहा था किसान, सुबह लहूलुहान शव मिला

0 बेटे ने कुछ लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, मु़कदमा दर्ज

झाँसी : बड़ागाँव के ग्राम पालर में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कम्प मच गया जब खेत में रखवाली करने गये किसान का शव बाग में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी गयी थी। मृतक के बेटे ने कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया। मौका-मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद अज्ञात के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया है।

बड़ागाँव के ग्राम पालर निवासी सलीम खान (60) पुत्र अहमद अली बटिया पर खेती करते थे। इसके साथ ही वह बाग की रखवाली करते थे। उनके शहजाद, यूनुस, जहीर, शाहरुख 4 बेटे एवं नजमा व शबनम 2 बेटियाँ हैं। शहजाद व दोनों बेटियों की शादी हो चुकी हैं। सभी बेटे म़जदूरी करते हैं। सलीम खान गाँव के रहने वाले प्रकाश राय के खेत बटिया पर लिए हुये थे, बाग में आम के 3 पेड़ लगे हुये हैं, जिसमें अभी फल लगे हैं। बीती रात सलीम खेत पर रखवाली कर रहे थे। रात लगभग 10 बजे आँधी आयी थी, इस पर बेटा ़जहीर खेत पर पहुँचा और टूटकर गिरे आम लेकर घर आ गया। सुबह 6 बजे वह खेत पर पहुँचा तो देखा कि उसके पिता का शव लहूलुहान पड़ा है, सिर पर पत्थर पटक कर उनकी हत्या कर दी गयी थी। सूचना पाकर गाँव के लोग मौके पर पहुँच गये। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक (नगर) विवेक त्रिपाठी, बड़ागाँव थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र त्रिपाठी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुँच गये। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुँची फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड ने मौका-मुआयना किया। ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के बेटे जहीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4-5 माह पहले कुछ लोगों से पिता का विवाद हो गया था, वे लोग रंजिश रखने लगे थे। उसे आशंका है कि उन्हीं लोगों ने पिता की हत्या कर दी है। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर जाँच में जुट गयी है।

युवक फाँसी के फन्दे पर झूला

झाँसी : बरुआसागर के ग्राम तैंदोल निवासी राममिलन (38) पुत्र आशाराम अहिरवार खेती करता था। वह कई दिनों से आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। बीती शाम उसने शराब के नशे में लेण्टर पर गले में फाँसी का फन्दा लगा लिया, इससे उसकी मौत हो गयी।

फाइल : दिनेश परिहार

समय : 9:35

22 अप्रैल 2021

chat bot
आपका साथी