जागरण स्टडी मटीरियल : 23 अप्रैल 2021 के अंक के लिए

लोगो : आज का इतिहास ::: सत्यजीत रे व शमशाद बेगम की फोटो ::: 0 1858 को हुआ था प्रख्यात भारतीय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:47 PM (IST)
जागरण स्टडी मटीरियल : 23 अप्रैल 2021 के अंक के लिए
जागरण स्टडी मटीरियल : 23 अप्रैल 2021 के अंक के लिए

लोगो : आज का इतिहास

:::

सत्यजीत रे व शमशाद बेगम की फोटो

:::

0 1858 को हुआ था प्रख्यात भारतीय विदुषी व समाज सुधारक रमाबाई का जन्म।

0 1927 को हुआ था पद्म भूषण से सम्मानित सुरबहार वाद्ययन्त्र बजाने वाली महिला उस्ताद अन्नपूर्णा देवी का जन्म।

0 1992 को हुआ था प्रसिद्ध कहानीकार, साहित्यकार व फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे का निधन।

0 2013 को हुआ था प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका शमशाद बेगम का निधन।

0 हर साल आज के दिन (23 अप्रैल) को 'विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

:::

लोगो : जागरण जॉब अलर्ट

:::

0 डॉ यशवन्त सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अपने यहाँ सीनियर रिसर्च फेलो सहित अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए 27 अप्रैल 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर मेडिकल कॉलिज और अस्पताल अपने यहाँ प्रोफेसर सहित अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए 01 मई 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनिजमेण्ट, कैटरिग टेक्नॉलजि ऐण्ड अप्लाइड न्यूट्रिशन, भोपाल अपने यहाँ व्याख्याता सह प्रशिक्षक व शिक्षण सहयोगी के रिक्त पदों को भरने के लिए 17 मई 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 अनुवाद स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान अपने यहाँ रिसर्च नर्स के रिक्त पदों को भरने के लिए 25 अप्रैल 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

:::

लोगो : करण्ट अफेयर्स

:::

0 कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए झारखण्ड ने 22 से 29 अप्रैल 2021 तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाने की घोषणा की।

0 महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली प्रियंका मोहिते, माउण्ट अन्नपूर्णा ( नेपाल में स्थित यह विश्व की 10वीं सबसे ऊँची चोटी है) को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

0 चेन्नई के मात्र 18 साल के अर्जुन कल्याण, भारत के 68वें ग्रैण्ड मास्टर बने।

0 हाल ही में जारी विश्व प्रेस स्वतन्त्रता सूचकांक में नॉर्वे पहले, फिनलैण्ड दूसरे व डेनमार्क तीसरे नम्बर पर है। आपको बता दें 180 देशों की इस सूचि में अपना देश भारत 142वें नम्बर पर है।

0 इ़जराइल ने वर्ष 2050 तक 80 प्रतिशत ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन को कम करने का लक्ष्य रखा।

0 'फादर ऑफ बैंकिंग रिफॉर्मस' के नाम से जाने जाने वाले आरबीआइ के पूर्व गवर्नर एम. नरसिम्हम का कोविड उपचार के दौरान निधन हो गया।

0 प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बीमा योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया।

chat bot
आपका साथी