फोन पर घर बैठे मिलेगा हर म़र्ज का उपचार

लोगो : न्यू़ज खास आपके लिए ::: 0 शासन ने शुरू की टेलिमेडिसिन सुविधा 0 अन्य रोगों से ग्रसित लो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 01:00 AM (IST)
फोन पर घर बैठे मिलेगा हर म़र्ज का उपचार
फोन पर घर बैठे मिलेगा हर म़र्ज का उपचार

लोगो : न्यू़ज खास आपके लिए

:::

0 शासन ने शुरू की टेलिमेडिसिन सुविधा

0 अन्य रोगों से ग्रसित लोगों को भी मिलेगा उचित परामर्श

झाँसी : कोरोना महामारी के आगे घुटने टेक चुकी स्वास्थ्य सेवाओं को अब टेलिमेडिसिन सेण्टर से संजीवनी देने की कोशिश की गई है। ़िजला चिकित्सालय में यह सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है, जबकि मेडिकल कॉलिज में जल्द सेवा शुरू होगी। इसके तहत किसी भी बीमारी या आशंका से जूझ रहे लोगों को घर बैठे फोन पर ही स्वास्थ्य सम्बन्धी उचित परामर्श व उपचार मिल सकेगा।

कोरोना का आक्रमण बढ़ते ही प्रशासन ने मेडिकल व ़िजला अस्पताल की ओपीडी सेवाओं पर रोक लगा दी है। ऐसे में अन्य बीमारियों से ग्रसित मरी़जों की परेशानी बढ़ गई है। इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल ़िजला अस्पताल में टेलिमेडिसिन सर्विस सेण्टर की शुरूआत की है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि चिकित्सक मोबाइल फोन के माध्यम से मरी़जों का उपचार कर रहे हैं।

घनघना रहा फोन

इस योजना की सफलता का अन्दा़जा इसी से लगाया जा सकता है कि समय शुरू होते ही चिकित्सकों के फोन घनघनाने लगते हैं। प्रत्येक रोग विशेषज्ञों के पास प्रतिदिन 15 से 20 कॉल आ रहे हैं। सीएमएस ने बताया कि विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञों की विभाग द्वारा एक सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में सभी चिकित्सकों के व्यक्तिगत नम्बर हैं, जिनसे सम्बन्धित बीमारी को लेकर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मरी़जों द्वारा की जा रही कॉल की मॉनिटिरिंग कराई जा रही है।

जागरण अपील

:::

चिकित्सकों की भी समस्या समझें लोग

लोगों की सेवा में जुटे इन चिकित्सकों की समस्याओं को भी हमें समझना होगा। टेलिमेडिसिन सर्विस सेण्टर में तैनात किए गए अधिकतर चिकित्सकों की शिकायत है कि गत वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन में भी ़िजला चिकित्सालय से टेलिमेडिसिन सुविधा प्रारम्भ की गई थी। शुरूआती दिनों में तो ठीक रहा, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता चिकित्सकों की परेशानी भी बढ़ती गई। इन चिकित्सकों का कहना था कि स्थिति इतनी गड़बड़ हो गई थी कि लोग बे-वजह फोन घुमाकर परेशान करने लगे थे। यह सुविधा केवल उपचार के लिए शुरू की गई है। इसका गलत इस्तेमाल कतई न करें। चिकित्सकों ने अपील की है कि लोग ओपीडी के समय यानी, प्रात: 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक फोन लगाकर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इमरजेन्सी है, तभी इसके बाद फोन लगाएं।

बाल रोग विशेषज्ञ

डॉ. रविकान्त : 9415073211

डॉ. एके सिंह : 9415728179

नेत्र सर्जन

डॉ. डीके राय : 8303394732

डॉ. प्रभात चौरसिया : 9935688359

डॉ. लक्ष्मी प्रसाद : 9794522049

डॉ. गौरव सेठ : 9889191354

फि़िजशन

डॉ. डीएस गुप्ता : 9450074831

डॉ. एसएन कंचन : 9415179733

हड्डी रोग

डॉ. गोकुल प्रसाद : 9450074064

डॉ. आरएस भदौरिया : 9415031443

डॉ. आरके चतुर्वेदी : 9450926455

डॉ. श्रीप्रकाश राजपूत : 9455827610

सर्जन

डॉ. तनवीर : 9198839812

चर्म रोग

डॉ. दीपशिखा : 9936445257

डॉ. वीवी आर्य : 9415186841

परामर्शदाता

डॉ. रमेश चन्द्रा : 9450071353

डॉ. एसआर सोनी : 9453661333

सामान्य चिकित्सा

डॉ. पीएल दसारिया : 9415118833

दन्त रोग

डॉ. शरद कुमार : 7007919798

डॉ. प्रदीप कुमार : 8318976855

होम्योपैथी

डॉ. अरुण कुमार अहिरवार : 7697925200

आयुर्वेद

डॉ. अशोक कुमार गाँधी : 9415504531

मधुमेह, बीपी, गैर संचारी रोग

डॉ. मिथलेश सिंह : 9839088217

इन फोन नम्बर पर भी ले सकते हैं परामर्श

हड्डी रोग

डॉ. पारस गुप्ता : 9616581304

डॉ. मंयक बंसल : 9415112411

बाल रोग

डॉ. ओमशंकर चौरसिया : 9532376316

डॉ. रवि प्रकाश : 9450082656

डॉ. आराधना कनकने : 9452335272

न्यूरोसर्जन (माइग्रेन)

डॉ. दिनेश राजपूत : 9455719038

न्यूरो मेडिसिन (मिर्गी)

डॉ. अरविन्द कनकने : 9836072655

मेडिसिन

डॉ. कृष्णपाल सिंह : 8878848250

डॉ. अनु निगम : 9415179716

सर्जरी

डॉ. सत्येन्द्र राजपूत : 9235638351

नेत्र रोग

डॉ. अभिषेक गुप्ता : 7408890199

दन्त रोग

डॉ. गौरव गुप्ता : 9721222262

फि़िजशन

डॉ. शरद द्विवेदी : 9415948930

जनरल फि़िजशन

डॉ. सुनील पाण्डेय : 9140015086

फि़िजयोथेरेपी एवं योग

डॉ. पारुल सिंघल : 9682801860

होम्योपैथी

डॉ. संजय साहू : 9415179807

डॉ. पूनम बुधरानी : 7068577323

आयुर्वेद

डॉ. गौरव वाजपेयी : 9453338582

डॉ. जय प्रकाश : 9532141390

स्त्री रोग विशेषज्ञ

डॉ. सुनीता द्विवेदी : 9793306761

chat bot
आपका साथी