डॉक्टर साहब ने नहीं पहना मास्क, 10 ह़जार का काटा चालान

0 पुलिस ने चलाया अभियान, जुर्माना वसूला झाँसी : अजीब हालात हैं- लोगों को बीमारी से बचाने के लिए भी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 01:00 AM (IST)
डॉक्टर साहब ने नहीं पहना मास्क, 10 ह़जार का काटा चालान
डॉक्टर साहब ने नहीं पहना मास्क, 10 ह़जार का काटा चालान

0 पुलिस ने चलाया अभियान, जुर्माना वसूला

झाँसी : अजीब हालात हैं- लोगों को बीमारी से बचाने के लिए भी पुलिस को सख़्ती करनी पड़ रही है। पर, हैरान करने वाली बात तो यह है कि वह भी सचेत नहीं हैं, जिनके कन्धों पर महामारी से संघर्ष की ़िजम्मेदारी है। मास्क न पहनने वालों के ख़्िाला़फ पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान बिना मास्क पहने क्लीनिक पर मरीजों की जाँच करते डॉक्टर साहब मिले तो पुलिस ने भी कोई रियायत नहीं की और 10 ह़जार का चालान काट दिया।

कोरोना महामारी का आक्रमण हर दिन ते़ज होता जा रहा है। संसाधन कम पड़ने लगे हैं। मरी़जों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि अस्पतालों में न बेड मिल पा रहे हैं और न साँस लेने के लिए ऑक्सिजन। पर, फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। बा़जार में उमड़ रही भीड़ सभी नियमों को रौंद रही है तो घर से निकलने वाले लोग मास्क तक लगाना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। ऐसे लोगों को बीमारी से बचाने के लिए पुलिस को ताकत लगानी पड़ रही है। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ पुलिस ने बीती शाम अभियान चलाया। कोतवाल देवेश शुक्ला पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग की और मास्क न लगाने पर कई वाहन चालकों का 1 ह़जार रुपये का चालान काटा। इसके बाद वह मोहल्ला खटकयाना पहुँचे। यहाँ उन्होंने देखा कि डॉ. सन्दीप ठागले के क्लीनिक पर कई मरी़ज खड़े हैं, वह अपने नम्बर का इन्त़जार कर रहे हैं। क्लीनिक के अन्दर चिकित्सक बिना मास्क के मरी़जों का उपचार कर रहे हैं। यह स्थिति देख प्रभारी निरीक्षक ने उनका 10 ह़जार रुपए का चालान काट दिया। चिकित्सक दूसरी बार बिना मास्क के मिले थे, इसलिए उनका 10 ह़जार का चालान काटा गया। यही नहीं, पुलिस ने नियमों की सख्ती भी इसलिए दिखाई, क्योंकि वह चिकित्सक हैं और उनकी ़िजम्मेदारी अधिक बनती है।

बाइक की टक्कर से किशोर की मौत

झाँसी : बड़ागाँव निवासी बुद्धे लोहापीटा का 8 वर्षीय पुत्र छिंगा बीती शाम पानी भरने के लिए बाल्टी लेकर हैण्डपम्प पर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलिज में भर्ती करा दिया, जहाँ उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सड़क दुर्घटना में युवती की मौत

झाँसी : बड़ागाँव के ग्राम पाली निवासी अनीता (35) पत्‍‌नी रामकिशोर कुशवाहा बीती शाम बेटे भारत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर गोरा बस्ती स्थित मायके जा रही थी। पूँछ के पास नीलगाय को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल गिर गयी, जिससे अनीता घायल हो गयी। उसे मेडिकल कॉलिज भेजा गया, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

प्रवासी श्रमिक ने कीटनाशक दवा पीकर की आत्महत्या

0 परिजनों के अनुसार आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था

झाँसी : पँूछ के ग्राम कनैछा में प्रवासी श्रमिक ने मानसिक तनाव में कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पँूछ के ग्राम कनैछा निवासी महेन्द्र (38) पुत्र सुरेश अहिरवार कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। बीती शाम उसने परेशानी की हालत में कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। उसे चार-पहिया वाहन से मेडिकल कॉलिज लाया जा रहा था। टोल प्ला़जा के पास उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि उसके 2 बेटे व 1 बेटी हैं। वह परिवार के साथ उड़ीसा में म़जदूरी कर रहा था। यहाँ ग्राम पंचायत के वोट डलना थे। प्रधान पद के प्रत्याशियों ने वोट डालने के लिए उसे उड़ीसा से बुलाकर आश्वासन दिया कि उसे यहीं काम दिला दे देंगे और आर्थिक रूप से मदद करेंगे। इस पर वह परिवार समेत 13 अप्रैल को यहाँ आ गया था। यहाँ आने पर उसको आर्थिक रूप से कोई मदद नहीं मिली। न ही कोई काम मिला। इससे वह परेशान हो उठा और मानसिक तनाव में उसने कीटनाशक पी लिया था।

फाइल : दिनेश परिहार

समय : 6:45

20 अप्रैल 2021

chat bot
आपका साथी