जागरण स्टडी मटीरियल : 15 अप्रैल 2021 के अंक के लिए

लोगो : आज का इतिहास ::: 0 1940 में हुआ था भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक सुल्तान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:38 PM (IST)
जागरण स्टडी मटीरियल : 15 अप्रैल 2021 के अंक के लिए
जागरण स्टडी मटीरियल : 15 अप्रैल 2021 के अंक के लिए

लोगो : आज का इतिहास

:::

0 1940 में हुआ था भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक सुल्तान ख़्ान का जन्म।

0 1972 को हुआ था हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री मन्दिरा बेदी का जन्म।

0 1985 को हुआ था हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शम्भुनाथ डे का निधन।

:::

लोगो : जागरण जॉब अलर्ट

:::

0 फूड क्राफ्ट इन्सि्टट्यूट, जबलपुर अपने यहाँ व्याख्याता सहित अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए 23 अप्रैल 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेण्ट महाराष्ट्र अपने यहाँ चिकित्सा अधिकारी (गु्रप-ए) के 899 रिक्त पदों को भरने के लिए 20 अप्रैल 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 केन्द्रीय भेड़ और ऊन अनुसन्धान संस्थान अपने यहाँ यंग प्रफेशनल (1 ऐण्ड 2) के रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अप्रैल 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रायपुर अपने यहाँ सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों को भरने के लिए 1 मई 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

:::

लोगो : करण्ट अफेयर्स

:::

0 महाराष्ट्र के बाद राजस्थान एक करोड़ कोविड वैक्सीन खुराक देने वाला दूसरा राज्य बन गया है।

0 छत्तीसगढ़ राज्य ने कोविड उपचार की नई दरों को तय किया।

0 दिल्ली में 14 अस्पतालों को पूर्ण कोविड अस्पताल घोषित किया गया।

0 पोषण और सन्तुलित आहार की आवश्यकता के सन्देश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हमारे वर्तमान केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने आहार क्रान्ति आन्दोलन की शुरूआत की।

0 पेटीएम पेमेण्ट बैंक ने हाल ही में 970 मिलियन से अधिक का डिजिटल लेनदेन पूरा किया।

0 कोरोना वायरस के चलते शूटिंग कोच संजय चक्रवर्ती का निधन हो गया।

0 उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ब्रह्माकुमारी की पूर्व प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी की स्मृति में डाक टिकट जारी किया।

0 सुशील चन्द्रा को भारत का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नामित किया गया। ये देश के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे।

0 ओडिशा के तलचर थर्मल पावर प्लाण्ट को एनटीपीसी ने बन्द कर दिया।

0 ़गा़िजयाबाद नगर निगम ने भारत का पहला नगरपालिका ग्रीन बॉण्ड जारी किया।

chat bot
आपका साथी