जागरण स्टडी मटीरियल : 14 अप्रैल 2021 के अंक के लिए

लोगो : आज का इतिहास ::: डॉ. भीमराव अम्बेडकर व शमशाद बेगम की फोटो और राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का ल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:33 PM (IST)
जागरण स्टडी मटीरियल : 14 अप्रैल 2021 के अंक के लिए
जागरण स्टडी मटीरियल : 14 अप्रैल 2021 के अंक के लिए

लोगो : आज का इतिहास

:::

डॉ. भीमराव अम्बेडकर व शमशाद बेगम की फोटो और राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का लोगो

:::

0 1891 को हुआ था स्वतन्त्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री व भारतीय सम्विधान के जनक डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म।

0 1907 को हुआ था स्वाधीनता सेनानी पूरन चन्द जोशी का जन्म।

0 1919 को हुआ था हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका शमशाद बेगम का जन्म।

0 हर साल आज के दिन (14 अप्रैल) को 'राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

:::

लोगो : जागरण जॉब अलर्ट

:::

0 बैंक ऑ़फ बड़ौदा अपने यहाँ सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर सहित अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए 29 अप्रैल 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर अपने यहाँ स्टाफ नर्स सहित अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए 9 मई 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 प्रसार भारती अपने यहाँ कॉपी राइटर, अतिथि समन्वयक सहित अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए 20 अप्रैल 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद अपने यहाँ जूनियर व सीनियर शैक्षणिक सलाहकार के रिक्त पदों को भरने के लिए 27 अप्रैल 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

:::

लोगो : करण्ट अफेयर्स

:::

अभिनेता सतीश कौल की फोटो

:::

0 दूरदर्शन पर आने वाली महाभारत में देवराज इन्द्र का किरदार निभाने वाले अभिनेता सतीश कौल का हाल ही में निधन हो गया।

0 भारत मात्र 85 दिनों में 10 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन करके विश्व में सबसे ते़ज टीकाकरण करने वाला देश बना।

0 पिछले निर्णयों और आदेशों की खोज के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डीवाई चन्द्रचूड़ ने 'निर्णय और आदेश' पोर्टल का उद्घाटन किया।

0 पंजाब राज्य ने अभिनेता सोनू सूद को कोविड वैक्सिनेशन ऐम्बैसडर बनाया।

0 फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा को दूसरे सबसे बड़े नागरिक फ्रांसीसी सम्मान 'नाइट ऑफ दि ऑर्डर ऑफ आ‌र्ट्स ऐण्ड लेटर्स' से सम्मानित किया गया।

0 यूसुफ अली को यूएई के शीर्ष नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

0 बांग्लादेश में संस्कृत शिक्षण ऐप 'लिटिल गुरु' को लौंच किया जाएगा।

0 हाल ही में आयी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 वर्षो में एक सींग वाले गैंडों की संख्या में 16.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

chat bot
आपका साथी