रात्रि क‌र्फ्यू व लॉकडाउन के बदले कोरोना गाइडलाइन का कराएं शक्ति से पालन

झाँसी : कॉन्फडरेशन ऑफ आल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के स्थानीय पदाधिकारियों की बैठक राष्ट्रीय मन्त्री सं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:51 PM (IST)
रात्रि क‌र्फ्यू व लॉकडाउन के बदले कोरोना गाइडलाइन का कराएं शक्ति से पालन
रात्रि क‌र्फ्यू व लॉकडाउन के बदले कोरोना गाइडलाइन का कराएं शक्ति से पालन

झाँसी : कॉन्फडरेशन ऑफ आल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के स्थानीय पदाधिकारियों की बैठक राष्ट्रीय मन्त्री संजय पटवारी के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में व्यापारी नेताओं ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए रात्रि क‌र्फ्यू तथा लॉकडाउन के बजाय दूसरे विकल्पों पर विचार करने को कहा है। वक्ताओं ने कहा कि कोविड मामलों में वृद्धि रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। इसके लिए कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल व गाइडलाइन का सख़्त तरीके से पालन कराया जाए। इसके लिए ़िजला प्रशासन व स्थानीय व्यापार संघों की संयुक्त टीम बनाकर रणनीति बनायी जाए। बा़जार के प्रवेश व निकास द्वार पर जाँच की व्यवस्था हो तथा इसके लिए बा़जार में अतिरिक्त गार्ड रखे जाएं। बैठक में प्रधानमन्त्री को पत्र भेजकर आर्थिक घाटे में चल रहे व्यापार व वाणिज्य को बचाने के लिए लॉकडाउन से बचकर दूसरे विकल्पों को अपनाने की माँग की गयी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष विजय गुप्ता, ़िजला उपाध्यक्ष अमित सेठ, कोषाध्यक्ष गौरव मर, ़िजला मन्त्री रोहित गुप्ता आदि उपस्थित रहे। ़िजला महामन्त्री मयंक परमार्थी ने आभार व्यक्त किया

प्रणाम

धर्म

भजन संध्या

नवसम्वत्सर की पूर्व बेला पर सिद्धेश्वर मन्दिर में भजन संध्या व नृत्य सायं 4 बजे से।

शोक समाचार

झाँसी : जानकीपुरम् सिविल लाइन निवासी दीपक वाधी की माँ कृष्णा वाधी पत्नी स्व. जगमोहन वाधी का लगभग 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अन्तिम यात्रा 12 अप्रैल को प्रात: 9.30 बजे नन्दनपुरा मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

- नई बस्ती निवासी सत्येन्द्र यादव की माँ, राकेश यादव (पत्रकार) की चाची किरण यादव पत्नी स्व. मूलचन्द्र यादव पत्रकार का लगभग 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अन्तिम संस्कार दिल्ली में कर दिया गया।

- मोहल्ला चन्द्रशेखर निवासी रमेश चन्द्र जैन (संचालक, जैन मेडिकल स्टोर) के छोटे भाई अनिल कुमार जैन एड. का लगभग 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

- अन्दर दतिया गेट निवासी कैलाश नारायण साहू की पत्नी, राकेश, राजेश, संजय, संजीव की माँ, सेवाराम साहू की भाभी मिथला देवी का लगभग 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

- नगरिया कॉलनि निवासी राजेश खानवलकर (सेवानिवृत्त एसबीआइ) की पत्नी वृन्दा खानवलकर का लगभग 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

श्रद्धांजलि

झाँसी : अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास व शोध संस्थान, बुन्देलखण्डीय क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की बैठक में अशोक ज्वैलर्स के संचालक राजेन्द्र सोनी एड. (बाँदा वाले) के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

ज्योतिबा फुले को याद किया

झाँसी : भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा की बैठक में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयन्ती पर उनके कार्यो को याद किया गया। इस दौरान राजेन्द्र खरे, बण्टी करौसिया, सन्तोष घावरी, जगदीश प्रसाद घारू आदि उपस्थित रहे।

फाइल-रघुवीर शर्मा

समय-9.35

11 अप्रैल 2021

chat bot
आपका साथी