दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए

फोटो 11 एसएचवाइ 2 ::: झाँसी : दुर्ग में आयोजित अमृत महोत्सव के दौरान बैण्ड के माध्यम से रंगारं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:49 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:49 PM (IST)
दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए

फोटो 11 एसएचवाइ 2

:::

झाँसी : दुर्ग में आयोजित अमृत महोत्सव के दौरान बैण्ड के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुति देते आइटीबीपी के जवान। -जागरण

:::

0 दुर्ग में देशभक्ति तरानों के बीच मनाया गया 'अमृत महोत्सव'

झाँसी : भारत की आ़जादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को यादगार बनाने के लिए देश भर में मनाए जा रहे 'अमृत महोत्सव' के तहत रविवार को 1857 की क्रान्ति के गवाह झाँसी दुर्ग में आइटीबीपी के जवानों ने अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आ़जादी के लिए शहादत देने वाले क्रान्तिकारियों एवं जवानों को नमन किया गया।

दुर्ग में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की सेण्ट्रल फ्रण्टियर बटालियन द्वारा अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इन जवानों ने बैण्ड के माध्यम से 'दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए' जैसे गीत गाए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीआइजी (सेण्ट्रल फ्रण्टियर) राजेश कुमार ने किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में देश की आ़जादी के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में अमृत महोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। महोत्सव में ऐसे कार्य होने चाहिए जिसमें स्वाधीनता संग्राम की भावना और त्याग का अनुभव हो सके। कार्यक्रम में सपोर्ट वाहिनी के कमाण्डेण्ट अभय चन्द, लालाराम वर्मा, भारतीय पुरातत्व संरक्षण सहायक अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी