मनोरंजन के साथ स्ट्रॉबेरी व्यंजन बनाना सीखें

0 नटराज सरोवर पोर्टिको में स्ट्रॉबेरी सण्डे आज 0 ग्राहकों को स्ट्रॉबेरी से बने 15 व्यंजन परोसे जाए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 01:00 AM (IST)
मनोरंजन के साथ स्ट्रॉबेरी व्यंजन बनाना सीखें
मनोरंजन के साथ स्ट्रॉबेरी व्यंजन बनाना सीखें

0 नटराज सरोवर पोर्टिको में स्ट्रॉबेरी सण्डे आज

0 ग्राहकों को स्ट्रॉबेरी से बने 15 व्यंजन परोसे जाएंगे

झाँसी : एक माह तक चल रहे स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल के तहज आज पहला स्ट्रॉबेरी सण्डे मनाया जाएगा। होटल नटराज सरोवर पोर्टिको में इसकी तैयारी कर ली गई है। रविवार को 2 घण्टे के इस आयोजन में शामिल होने वाले विशिष्टजनों को स्ट्रॉबेरी से बने व्यंजन परोसे जाएंगे तो मास्टर व होम शेफ द्वारा बनाने की विधि भी बताई जाएगी। मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे।

मीडिया पार्टनर दैनिक जागरण के साथ मिलकर स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल मनाया जा रहा है। 17 जनवरी को मुख्यमन्त्री योगी आदित्यानाथ ने इसका वर्चुअल शुभारम्भ किया। फेस्टिवल में झाँसी के 20 से अधिक होटल व रेस्ट्रॉण्ट शामिल हैं, जहाँ स्ट्रॉबेरी से बने व्यंजन परोसे जा रहे हैं तो ऑनलाइन ऑर्डर पर यह व्यंजन घर भी पहुँचाए जा रहे हैं। फेस्टिवल में सबसे खास है रविवार का दिन, जिसे स्ट्रॉबेरी सण्डे के रूप में मनाया जाएगा। आयोजक गौरव गर्ग व गुरदीप सिंह चावला (हैप्पी) ने बताया कि 24 जनवरी को पहला स्ट्रॉबेरी सण्डे मनाया जा रहा है। होटल नटराज सरोवर पोर्टिको में शाम 4 से 6 बजे तक आयोजन होगा, जिसमें 100 से 120 विशिष्टजन शामिल होंगे। इस दौरान होटल द्वारा स्ट्रॉबेरी से बने 15 व्यंजन परोसे जाएंगे तथा होटल के शेफ व होम शेफ मृदुल टेकरीवाल द्वारा स्ट्रॉबेरी व्यंजन बनाना सिखाया जाएगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

बॉक्स..

स्ट्रॉबेरी सण्डे में शामिल होने की ऐण्ट्रि फीस

कपल : 1499 रुपए

सिंगल : 999 रुपए

5 साल से अधिक आयु के बच्चे : 299 रुपए

लखन लाल का अध्यक्ष बनना तय

डिवि़जनल बार असोसिएशन

0 सभी 15 पदों पर एक-एक नामांकन आने से नहीं होगा मतदान

0 25 जनवरी को होगी अधिकृत घोषणा

झाँसी : डिवि़जनल बार असोसिएशन के अध्यक्ष समेत सभी 15 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। 3 दिन चली नामांकन प्रक्रिया में सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। ऐल्डर्स कमिटि द्वारा 25 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर अधिकृत घोषणा की जाएगी।

डिवि़जनल बार असोसिएशन के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया ऐल्डर्स कमिटि के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जैन की देखरेख में की गई। नामांकन के आखिरी दिन तक अध्यक्ष पद पर लखन लाल श्रीवास्तव ने ही एकमात्र नामांकन दाखिल किया, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव कुमार खरे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राम राजीव सिंह, महासचिव पद पर उमेश शर्मा, संयुक्त सचिव रघुवीर शरण कुशवाहा, कोषाध्यक्ष कृष्णकान्त खरे, कार्यकारिणी के 6 सदस्य पद पर देवराज सिंह कुशवाहा, लक्ष्मी यादव, राजीव कुमार मिश्रा, हरनारायण सक्सेना, सुनील कुमार खरे, हरनारायण उपाध्याय ने नामांकन दाखिल किया। इन सभी का भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इससे 1 फरवरी को होने वाला मतदान अब नहीं होगा।

पदाधिकारी

झाँसी : डिवि़जन जल संस्थान कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पद पर छत्रपाल सिंह यादव, उपाध्यक्ष राजेन्द्र किशोर खरे, महेश चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, महामन्त्री जयराम कुशवाहा, मन्त्री यशवन्त सिंह निरंजन, महाराज सिंह, तुलसीराम, संगठन मन्त्री राजकुमार यादव, भरोसी राम, कैलाश यादव, प्रचार मन्त्री सन्तोष रावत, कवीन्द्र पाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर रघुवीर सिंह निरंजन का चयन किया गया।

फाइल : राजेश शर्मा

23 जनवरी 2021

समय : 8.30 बजे

chat bot
आपका साथी