आय के स्रोत गायब, व्यय में भारी वृद्धि

फोटो : 21 जेएचएस 10 ::: कैप्शन ::: झाँसी : नगर निगम के सभागार में बैठक की तैयारी में लगे कर्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 12:39 AM (IST)
आय के स्रोत गायब, व्यय में भारी वृद्धि
आय के स्रोत गायब, व्यय में भारी वृद्धि

फोटो : 21 जेएचएस 10

:::

कैप्शन

:::

झाँसी : नगर निगम के सभागार में बैठक की तैयारी में लगे कर्मी।

:::

0 नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक आज, पुनरीक्षित बजट पर होगी चर्चा

0 पार्षदों ने अन्य प्रस्तावों में 15वें के साथ स्मार्ट सिटि के कामों का माँगा हिसाब

झाँसी : नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक होना तो है पुनरीक्षित बजट को लेकर, लेकिन इसमें भी हंगामा होने के आसार बढ़ गए हैं। बजट में व्यय के लिए तमाम प्रस्ताव रखे हैं तो आय पर किसी ने चिन्ता नहीं जताई है। इसके साथ ही अन्य प्रस्तावों में भी कुछ ऐसे सवाल तैयार कर लिए गए हैं, जिनके जवाब को लेकर हंगामा हो सकता है।

नगर निगम की कार्यकारिणी के 6 सदस्यों का कार्यकाल अगले माह के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा। ऐसे में उनके लिए यह आखिरी कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पुनरीक्षित बजट पर मुहर लगना है। बजट में व्यय के मदों में जहाँ धनराशि की वृद्धि की गई है, वहीं आय के स्रोत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। बजट को लेकर विपक्षी दल के पार्षदों ने जहाँ रणनीति बनायी, वहीं सत्ता दल के पार्षदों ने महापौर के साथ बैठक करके कार्यकारिणी के प्रस्तावों पर चर्चा की। उधर, देर शाम तक नगर निगम के कर्मी सभागार में बैठक की तैयार में लगे रहे। इधर, पार्षद महेश गौतम, विकास खत्री, दिनेश सिंह दीपू, विमल किशोर ने कुछ सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने जानना चाहा है कि 15वें वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि को किस-किस मद में कितना बजट दिया गया और कौन-कौन से कार्य प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही पूछा है कि स्मार्ट सिटि के तहत कितने काम पूरे हुए है, कौन से काम चल रहे हैं और क्या-क्या होना है?

फोटो : 21 जेएचएस 12 व 13

:::

सँभल के : नगर निगम की बिल्डिंग में लगे लाल पत्थर के टाइल्स लगाए तो गए थे बिल्डिंग की भव्यता के लिए, लेकिन इनको सही तरीके से नहीं लगाए जाने का परिणाम यह है कि ये आए दिन गिरते रहते हैं। बीते रो़ज कई टाइल्स गिर गए थे तो आज कई टाइल्स लटकते दिखे। नगर निगम प्रशासन को इस मामले को गम्भीरता से लेना चाहिए। अब देखना यह होगा कि नगर निगम का जनकार्य विभाग इस ओर कितना ध्यान देता है।

हाई सिक्योरिटी तन्हाई बैरक में दो बन्दियों को भेजे जाने की संस्तुति

0 पुलिस महानिदेशक कारागार करेंगे निर्णय

झाँसी : जेल के अन्दर हाई सिक्योरिटी तन्हाई बैरक बनकर तैयार हो गयी है, लेकिन अभी तक इसमें किसी को भेजा नहीं है। जेल प्रशासन जेल में बन्द 2 ़कैदियों को तन्हाई बैरक में भेजने का प्रस्ताव बन लिया है। लखनऊ से मुहर लगते ही इनको तन्हाई बैरक में भेज दिया जाएगा।

जेल के अन्दर भी हाई सिक्योरिटी 6 तन्हाई बैरक बनाए गए हैं। हर बैरक में एक बन्दी के ही रहने की व्यवस्था है। इन बैरक को बनाए जाने के उद्देश्य था कि यदि किसी बन्दी को जेल में किसी प्रकार का खतरा लगता है या फिर वह पार्टीबन्दी कर वहाँ की व्यवस्थाओं को बिगाड़ सकता है तो उसे अन्य बन्दियों से अलग कर तन्हाई बैरक में रख दिया जाए। जेल में बन्द इस समय दो बन्दियों से जेल की व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जेल प्रशासन को सता रही है। इसको लेकर एक रिपोर्ट बनाकर पुलिस महानिदेशक कारागार को भेज दी गई है।

21 इरशाद-1

समय : 7.35 बजे

chat bot
आपका साथी