स्पो‌र्ट्स ़जोन पत्रिका का विमोचन हुआ

फोटो : 14 एसएचवाई 14 ::: कैप्शन ::: झाँसी : खेल पत्रिका स्पोटर््स ़जोन का विमोचन करते अतिथि।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 01:02 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 01:02 AM (IST)
स्पो‌र्ट्स ़जोन पत्रिका का विमोचन हुआ
स्पो‌र्ट्स ़जोन पत्रिका का विमोचन हुआ

फोटो : 14 एसएचवाई 14

:::

कैप्शन

:::

झाँसी : खेल पत्रिका स्पोटर््स ़जोन का विमोचन करते अतिथि। -जागरण

:::

0 डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय को किया सम्मानित

झाँसी : यश भारती से सम्मानित डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय के झाँसी आगमन पर सादा समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। उनका सम्मान भारतीय हैण्डबॉल संघ के निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने जाने पर किया गया। इसका चुनाव लखनऊ में हुआ था। वहीं, दैनिक जागरण के निदेशक यशोवर्धन गुप्त को सम्मानित करने के साथ ही खेल पत्रिका स्पो‌र्ट्स ़जोन का विमोचन किया गया।

सम्मान समारोह में दैनिक जागरण के निदेशक ने पगड़ी पहनाकर एवं ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउण्डेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने शॉल देकर डॉ. आनन्देश्वर को सम्मानित किया। सम्मान की कड़ी में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, संयुक्त निदेशक खनन नवीन कुमार दास, एमेच्योर मल्लखम्भ संघ के सचिव रवि प्रकाश परिहार, कोषाध्यक्ष अनिल पटेल, बॉलिबॉल संघ के सचिव योगेन्द्र रिछारिया, फुटबाल संघ के सचिव अब्दुल सगीर, झाँसी ़िजला क्रिकेट असोसिएशन के सचिव अरविन्द कपूर, ऐथलिक्स संघ के अध्यक्ष अरशद उल्ला खाँ, सचिव अर्जुन सिंह, कबड्डी के प्रेम सिंह यादव, निरंजन, बृजेश द्विवेदी, अंचल सरावगी, प्रकाश गुप्ता, नरेश गुप्ता, आनंजयेय गुप्ता व डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने स्पो‌र्ट्स ़जोन पत्रिका का विमोचन करते हुये कहा कि यह पत्रिका खिलाड़ियों के मार्ग दर्शन में बड़ी सहायक होगी। इस मौके पर खेल उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने पर ऋषभ सरावगी फाउण्डेशन द्वारा क्रिकेट कोच हसरत एवं जिम ट्रेनर विकास का भी सम्मान किया गया। संजीव सरावगी एवं सुरेश बोनकर ने संयुक्त रूप से संचालन एवं प्रदीप सरावगी ने आभार व्यक्त किया।

संजीव सरावगी झाँसी मण्डल ओलम्पिक संघ के संयोजक मनोनित

उप्र ओलम्पिक संघ के सचिव आनन्देश्वर पाण्डेय द्वारा ़िजला ओलम्पिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सरावगी को झाँसी मण्डल में खेलों के विकास में अहम भूमिका निभाने पर झाँसी मण्डल ओलम्पिक संघ का संयोजक मनोनीत किया गया।

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

झाँसी : प्रेमनगर के राजगढ़, वीरू नगर निवासी विनोद कुमार पुत्र हुकुम सिंह अहिरवार घरेलू गैस सिलिण्डर का हॉकर था। बीती रात वह मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाकर वापस घर जा रहा था। सड़क के मोड़ पर अचानक ट्रक ने टक्कर मार दी, इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलिज भेजा, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

फाइल : दिनेश परिहार

समय : 8:50

14 जनवरी 2021

chat bot
आपका साथी