फिर उम्मीदों पर पानी फेर गया मॉनसून

0 गरौठा में हुई महज 98 मिमी बारिश 0 मऊरानीपुर में झूमकर बरसे मेघ, पर औसत का आँकड़ा नहीं छू सके झा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 01:02 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:01 AM (IST)
फिर उम्मीदों पर पानी फेर गया मॉनसून
फिर उम्मीदों पर पानी फेर गया मॉनसून

0 गरौठा में हुई महज 98 मिमी बारिश

0 मऊरानीपुर में झूमकर बरसे मेघ, पर औसत का आँकड़ा नहीं छू सके

झाँसी : मॉनसून ने एक बार फिर उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बुधवार को मॉनसून सत्र समाप्त हो गया है और अब तक औसतन 380 मिलीमीटर (14.96 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो मानक से आधी भी नहीं है। गरौठा में तो हालात सबसे ख़्ाराब हैं। साढ़े तीन माह में यहाँ सिर्फ 98 मिलीमीटर (3.85 इंच) ही बारिश हुई है।

मौसम विभाग इस साल अच्छे मॉनसून की भविष्यवाणी कर रहा था, जिससे लोगों ने उम्मीदें पाल ली थीं। पर, ऐसा नहीं हो सका। 30 सितम्बर को मॉनसून सी़जन समाप्त हो गया है और अब तक जनपद में महज औसतन 380.16 मिलीमीटर (14.96 इंच) ही बारिश हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार जनपद में औसतन 879.10 मिलीमीटर (34.61 इंच) बारिश होनी चाहिए, जिसकी तुलना में आधी से भी कम वर्षा हुई है, जिसका असर आगामी दिनों में देखने को मिलेगा। अगर तहसीलवार आकलन करें तो गरौठा में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। यहाँ सिर्फ 98 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सदर व मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में अपेक्षाकृत अधिक मेघ बरसे। मॉनसून में यहाँ 576.07 मिलीमीटर (22.67 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि मऊरानीपुर में 592.50 मिलीमीटर (23.32 इंच) बारिश हुई है। टहरौली में 340.80 मिलीमीटर (13.41 इंच) तथा मोंठ में 273 मिलीमीटर (10.74 इंच) बारिश होने से यहाँ भी संकट गहराने की सम्भावना बन गई है।

7 साल से नहीं छुआ मानक

जनपद में पिछले 7 साल से मॉनसून औसत का मानक नहीं छू सका है। यहाँ वर्ष 2013-14 में 1300.80 मिमी (51.21 इंच) बारिश हुई थी। इसके बाद सर्वाधिक 710.17 मिलीमीटर (27.95 इंच) बारिश 2018-19 में हुई। इसके अलावा किसी भी साल 500 मिलीमीटर या इससे भी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार कम बारिश होने से यहाँ जलस्तर ते़जी से नीचे की ओर खिसक रहा है।

बॉक्स में

:::

तहसील व माहवार बारिश (मिलीमीटर में)

तहसील : जून : जुलाई : अगस्त : सितम्बर : कुल

झाँसी : 112.52 : 210.20 : 250.30 : 3.05 : 576.07

मोंठ : 44 : 123 : 100 : 16 : 283

मऊरानीपुर : 100.30 : 140.20 : 352 : 0 : 592.50

गरौठा : 38 : 32 : 28 : 0 : 98

टहरौली : 32.70 : 133 : 157.10 : 17.40 : 340.2

फाइल : राजेश शर्मा

30 सितम्बर 2020

समय : 7.15 बजे

chat bot
आपका साथी