आर्य समाज में नि:शुल्क धर्मार्थ होम्यो चिकित्सालय शुरू

झाँसी : पुरानी पसरठ स्थित आर्य समाज, शहर में धर्मार्थ होम्यो चिकित्सालय फिर से शुरू हो गया। यहाँ पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 01:00 AM (IST)
आर्य समाज में नि:शुल्क धर्मार्थ होम्यो चिकित्सालय शुरू
आर्य समाज में नि:शुल्क धर्मार्थ होम्यो चिकित्सालय शुरू

झाँसी : पुरानी पसरठ स्थित आर्य समाज, शहर में धर्मार्थ होम्यो चिकित्सालय फिर से शुरू हो गया। यहाँ पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मरी़जों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा।

बता दें कि धर्मार्थ होम्यो चिकित्सालय में प्रतिदिन 50 से अधिक मरी़जों का नि:शुल्क इलाज किया जाता था। कोरोना काल के चलते पिछले दिनों होम्यो चिकित्सालय बन्द कर दिया गया था। अब फिर से होम्यो चिकित्सालय शुरू हो गया। यहाँ पर मान्य होम्यो चिकित्सक कार्यरत हैं। क्षेत्रवासी होम्यो चिकित्सालय का लाभ उठायें।

महामृत्युजंय योग यज्ञ ज्ञान का आयोजन 25 से

झाँसी : आर्य समाज, पुरानी पसरठ शहर में महामृत्युजंय योग यज्ञ ज्ञान का तीन दिवसीय आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक किया जाएगा। यह जानकारी आर्य समाज शहर के प्रधान राजेन्द्र गुप्त ने दी। उन्होंने बताया कि यज्ञ में आहूतियाँ डाली जाएंगी। 25 सितम्बर से प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक योगासन प्राणायाम, सुबह 7.45 बजे से 8.30 बजे तक महामृत्युंजय अग्निहोत्रम तथा सुबह 8.30 बजे से 9 बजे तक आत्मबल बढ़ाने के लिए गीता वेदोक्त उपदेश होंगे।

chat bot
आपका साथी