गौशाला से ़गायब हो रहीं गायें

फोटो : 19 एसएचाइ 6 ::: कैप्शन ::: झाँसी : नगर निगम सदन की बैठक में उपस्थित महापौर, अधिकारी व

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:18 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 09:18 PM (IST)
गौशाला से ़गायब हो रहीं गायें
गौशाला से ़गायब हो रहीं गायें

फोटो : 19 एसएचाइ 6

:::

कैप्शन

:::

झाँसी : नगर निगम सदन की बैठक में उपस्थित महापौर, अधिकारी व पार्षद। -जागरण

:::

0 गोबर व दूध का हिसाब भी माँगा

झाँसी : नगर निगम सदन की बैठक में एक बार फिर गौशाला में गोलमाल का मामला उठाया गया। भूख से गायों की मौत से शुरू हुआ मुद्दा गायों के गायब होने के साथ गोबर व दूध के हिसाब-किताब पर पहुँच गया।

पार्षद कान्ति छत्रपाल ने गौशाला में गायों के मौत पर सवाल उठाए, जिसके बाद तो गायों के मुद्दे पर हंगामा हो गया। उन्होंने कहा कि गौशाला में गायों की हत्या की जा रही है और इस राज को छिपाने के लिए उन्हें दफनाया जा रहा है। महापौर ने हत्या शब्द पर आपत्ति जताई, जिसे कान्ति छत्रपाल ने स्वीकार किया और हत्या की जगह मौत होना कहा। पार्षदों ने गौशालाओं से गौवंश के गायब होने का आरोप लगाया। मनोनीत पार्षद राजेश जैन ने कहा कि घास मण्डी के पास से 3 गायों को नगर निगम की टीम ले गई। जब गायों के स्वामी ने छानबीन की तो किसी गौशाला में उनकी गायें नहीं मिलीं। अधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताया तथा गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे होने का दावा किया। कान्ति छत्रपाल ने गोबर व दूध की जानकारी माँगी, जिस पर अधिकारियों ने गोलमोल जवाब दे दिया।

डी़जल-पेट्रोल पर आया उबाल

सदन की बैठक में डी़जल-पेट्रोल खर्च को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पार्षद प्रदीप नगरिया ने कहा कि 2 साल पहले सदन में पेट्रोल पम्प स्थापित करने का प्रस्ताव पास किया था, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने पेट्रोल पम्प सफल नहीं होने की बात कह दी। उपसभापति राजेश त्रिपाठी ने जनरेटर में डी़जल खर्च का मुद्दा उठाया तो महेश गौतम ने 2 चिह्नित पेट्रोल पम्प की हकीकत सामने रखी। उन्होंने कहा कि दोनों विवादित पेट्रोल पम्प पर कर्मचारियों को ऩकद पैसा दे दिया जाता है। उन्होंने पेट्रोल पम्प बदलने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सहमति बन गई। पार्षद नरेन्द्र नामदेव ने कुत्तों को पकड़ने की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा।

पार्षद निधि पर पार्षद एकमत

मनोनीत पार्षद मनु सिंह ने पार्षद निधि का प्रस्ताव सदन में रखा। उन्होंने कहा कि पार्षद छोटी-छोटी समस्या को लेकर भटकते रहते हैं, लेकिन काम नहीं होता है। नगर निगम द्वारा अगर सिविल कार्य पर सालभर में खर्च की जाने वाली धनराशि का 30 प्रतिशत हिस्सा पार्षद निधि घोषित कर दे तो पार्षद अपने वॉर्ड में बुनियादी काम करा सकेंगे। यदि किसी पार्षद के वॉर्ड में अधिक काम नहीं है तो वह साथी पार्षद के वॉर्ड में अपनी निधि खर्च कर सकेंगे। मनु सिंह के इस प्रस्ताव पर पूरी सदन ने सहमति दी, लेकिन महापौर व नगर आयुक्त ने चर्चा के बाद निर्णय लेने की बात कही। पार्षद विद्या प्रकाश दुबे ने बताया कि वर्ष 2006 में भी ऐसा प्रस्ताव पास हो चुका है।

ठेकेदारों का बने प्रोग्रेस चार्ट

टेण्डर की अवधि समाप्त होने के बाद भी सालों तक विकास कार्य पूर्ण नहीं होने पर भी नगर निगम में सवाल उठे। पार्षद मनु सिंह ने कहा कि विभाग टेण्डर दरों पर तो चर्चा करता है, लेकिन काम सालों लम्बित रहने पर भी ठेकेदार पर कार्यवाही नहीं की जाती है। नगर निगम को टेण्डर के साथ ठेकेदार का प्रोग्रेस चार्ट भी लेना चाहिए, ताकि माह वार उसकी समीक्षा व ़िजम्मेदारी तय की जा सके।

अधिशासी अभियन्ता को कार्यमुक्त करने की माँग

पार्षद कन्हैया कपूर ने बताया कि बीते साल दिसम्बर माह में उनके वॉर्ड के 7-8 टेण्डर हुए थे, लेकिन अधिशासी अभियन्ता अमित शर्मा द्वारा काम नहीं कराया जा रहा है। 10 माह बीत चुके हैं। अन्य पार्षदों ने भी साहब की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कार्यमुक्त करने की बात कही। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि जब पार्षद इतनी आपत्ति जता रहे हैं तो अधिशासी अभियन्ता के ख़्िाला़फ शासन को पत्र लिखा जाए।

बीच में बॉक्स

:::

इन प्रस्तावों पर भी हुई चर्चा

0 सदर विधायक रवि शर्मा ने सीसी उखाड़े बिना एपेक्स डालने पर आपत्ति जताई।

0 महानगर के विकास के लिए 344 करोड़ के बजट पर मोहर लगाई गई।

0 पार्षद किशोरी रायकवार ने नगर निगम का पैसा लेकर भाग चुकी मिडास कम्पनि पर कार्यवाही नहीं करने पर आपत्ति जताई।

0 मनोनीत पार्षद प्रियांशु डे ने जल संरक्षण को लेकर महानगर में कराए जा रहे कार्यो का ब्यौरा माँगा। उन्होंने पुराने कुओं को पुर्नजीवित करने की सलाह भी दी।

0 पार्षद उमेश जोशी ने बताया कि प्रेमगंज में 5.52 लाख रुपए से कुएँ की स़फाई की गई थी, लेकिन इसका एक बूँद पानी प्रयोग करने लायक नहीं है।

0 पार्षद उमाशंकर राय ने कहा कि अधिकारी स्मार्ट सिटि के काम में व्यस्त रहते हैं, जबकि नगर निगम पर ध्यान नहीं देते। स्मार्ट सिटि के लिए अलग से अधिकारी लगाए जाएं।

0 मनोनीत पार्षद मनु सिंह ने कहा कि उनाव गेट श्मशान घाट पर 4 साल पहले इलेक्ट्रिक मशीन से शवदाह संस्कार की व्यवस्था की गई थी। यह मशीनें अब तक चालू नहीं हो पाई हैं। नगर निगम पैसा खर्च कर इसे चालू कराए तो कोरोना से होने वाली मृत्यु पर सुरक्षित तरीके से शव का दाह संस्कार किया जा सकता है।

फाइल : राजेश शर्मा

19 सितम्बर 2020

समय : 9.15 बजे

chat bot
आपका साथी