बेतवा व पहूज का जल अयोध्या भेजा

फोटो ::: - 5 अगस्त को चौराहों पर होगा दीपदान झाँसी : अयोध्या में भगवान राम का अभिषेक करने के ल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:50 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:50 PM (IST)
बेतवा व पहूज का जल अयोध्या भेजा
बेतवा व पहूज का जल अयोध्या भेजा

फोटो

:::

- 5 अगस्त को चौराहों पर होगा दीपदान

झाँसी : अयोध्या में भगवान राम का अभिषेक करने के लिए झाँसी से पवित्र बेतवा व पहूज नदी का जल व सिद्ध मन्दिरों की माटी को अयोध्या भेज दिया गया है। इससे पहले सिद्धेश्वर मन्दिर में इस जल और माटी का पूजन किया गया। हिन्दू जागरण मंच के विभाग अध्यक्ष आचार्य अविनाश व महामन्त्री विनोद अवस्थी के नेतृत्व में सिद्धेश्वर मन्दिर में इच्छापूर्ण हनुमान का पूजन किया गया। पवित्र नदियों के जल व माटी का पूजन कर भगवान का अभिषेक किया गया। वहीं आ़जाद सिंह यादव द्वारा मानसरोवर का जल अर्पण किया गया। पवित्र जल व माटी को शासन-प्रशासन प्रमुख बलबीर सिंह के हाथ सौंपते हुए अयोध्या के लिए रवाना किया गया। आचार्य अविनाश ने बताया कि 5 अगस्त को शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान झाँसी के 11 मन्दिरों में रामधुन का आयोजन किया जाएगा, जबकि शाम को 7 बजे चौराहों को दीपों से रोशन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी