कोरोना ने लगाया जिम्नास्टिक हॉल के लोकार्पण पर ग्रहण

लोगो : खेल समाचार फोटो ::: - तैयारियों में जुटा खेल विभाग, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगितायें हों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 01:00 AM (IST)
कोरोना ने लगाया जिम्नास्टिक हॉल के लोकार्पण पर ग्रहण
कोरोना ने लगाया जिम्नास्टिक हॉल के लोकार्पण पर ग्रहण

लोगो : खेल समाचार

फोटो :::

- तैयारियों में जुटा खेल विभाग, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगितायें होंगी

- वातानुकूलित हॉल, चेन्जिंग रूम के साथ मिलेगी अन्य सुविधायें

झाँसी : खेलो इण्डिया के तहत खेल और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा प्रदान कराने के लिए शासन से ध्यानचन्द स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक हॉल के निर्माण को मंजूरी मिलते ही यहाँ निर्माण कार्य शुरू हो गया था। मई 2020 में इसका लोकार्पण होना था, लेकिन कोरोना काल के चलते निर्माण कार्य पर रोक लग गयी। अब यह लोकार्पण सितम्बर किया जाना सुनिश्चित किया गया है। गत दिवस आगरा से आयी टीम ने निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण कर कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है और खेल विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि सितम्बर माह से जिम्नास्टिक हॉल में खेल से सम्बन्धित गतिविधियाँ शुरू हो जाएंगी। स्टेडियम में इस हॉल के निर्माण के लिए खेल विभाग द्वारा सालों से प्रयास किया जा रहा था। खेल विभाग के अनुसार जिम्नास्टिक हॉल के निर्माण के लिए 3.5 करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। बजट में 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। खेल विभाग ने जिम्नास्टिक हॉल के निर्माण हेतु बॉक्सिंग हॉल और तरणताल के पास खाली पड़ी ़जमीन को चिह्नित किया था। कार्यदायी संस्था ने उक्त स्थान को हॉल हेतु उपयुक्त मानते हुए इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। स्वीकृति मिलते ही कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है। लॉकडाउन में निर्माण कार्य बन्द होने के कारण अब लोकार्पण का समय 4 महीने टल गया है। हॉल में चेन्जिंग रूम, वातानुकूलित हॉल, आधुनिक उपकरणों की स्थापना के साथ ही यहाँ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगितायें सम्पन्न कराई जाएंगी।

::इन्होंने कहा::

फोटो :::

वर्ष 2019 सितम्बर माह में लखनऊ से आयी टीम ने स्टेडियम स्थित तरणताल के पास खाली पड़ी भूमि पर जिम्नास्टिक हॉल के निर्माण पर सहमति जताई थी। सहमति मिलते ही यहाँ निर्माण कार्य शुरू हो गया था, लेकिन कार्य अन्तिम पड़ाव तक पहुँचता, उससे पहले ही लॉकडाउन लगने के साथ ही शासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। अनलॉक- 2 में राहत मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उम्मीद है कि सितम्बर माह के अन्त तक इस हॉल का लोकार्पण कर इसे खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा।

- सुरेश बोनकर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी

फोटो

लायन्स क्लब इण्टरनैशनल की कार्यकारिणी घोषित

झाँसी : लायन्स क्लब इण्टरनैशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नवीन गुप्ता द्वारा 2020-21 की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें अब्दुल खालिद डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेट्रि, अजय मोदी डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष, दीपांशु डे डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट पीआरओ एवं राकेश गुप्ता को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। इसके साथ ही वर्ष भर मण्डल के सभी क्लब के सुचारू कार्य हेतु 8 री़जन चेयरपर्सन तथा 16 ़जोन चेयरपर्सन की घोषणा की गई। री़जन चेयरपर्सन में पूनम मेहता डे, विनोद सोनी, सुनील नगरिया, रवि गुप्ता, पवन तिवारी, अविनाश गुप्ता, गुंजन आनन्द आदि शामिल हैं। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने शपथ ग्रहण कराई।

नरेन्द्र प्रताप सिंह

समय 7.40

दिनांक 7 जुलाई 2020

chat bot
आपका साथी