पॉक्सो ऐक्ट में ़जमानत निरस्त

झाँसी : विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो ऐक्ट) संजय कुमार सिंह ने नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने तथा दुष्कर्म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 01:00 AM (IST)
पॉक्सो ऐक्ट में ़जमानत निरस्त
पॉक्सो ऐक्ट में ़जमानत निरस्त

झाँसी : विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो ऐक्ट) संजय कुमार सिंह ने नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने तथा दुष्कर्म के मामले में कोतवाली क्षेत्र के देवलाल चौबे का अखाड़ा निवासी अभियुक्त प्रवीन कुशवाहा का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार पिछले दिनों अभियुक्त के विरुद्ध थाना नवाबाद में मु़कदमा दर्ज कराया गया। तभी से आरोपी जेल में निरुद्ध है। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) चन्द्र प्रकाश शर्मा एड.ने जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए कहा कि अभियुक्त द्वारा वादी मु़कदमा की नाबालिग पुत्री के साथ बुरा काम किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। अभियुक्त द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह जमानत पर रिहा होने पर अभियोजन की कार्यवाही प्रभावित कर सकता है। उसके फरार होने की सम्भावना है। इस पर कोर्ट ने जमानत निरस्त कर दी।

गिरोहबन्द अधिनियम में अभियुक्त की ़जमानत ख़्ारिज

झाँसी : प्रभारी विशेष न्यायाधीश (गैंग्स्टर ऐक्ट)/ अपर सत्र न्यायाधीश संजय कुमार (तृतीय) ने गिरोहबन्द अधिनियम में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ निवासी अभियुक्त नागेन्द्र प्रताप सिंह का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार पिछले दिनों थाना प्रेमनगर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 2/3 गैंग्स्टर ऐक्ट की कार्यवाही की थी। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एमपी सिंह एवं सहायक ़िजला शासकीय अधिवक्ता देवेन्द्र पाँचाल एड. ने अभियुक्त की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि अभियुक्त संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध उप्र गिरोह बन्द व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 चार्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। अपराध की प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए अभियुक्त द्वारा अपराध कारित किए जाने की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। ऐसी परिस्थिति में अभियुक्त को जमानत पर छोड़ने का पर्याप्त आधार नहीं है। कोर्ट ने अभियुक्त की जमानत खारिज कर दी।

राष्ट्रीय लोक अदालत निरस्त

झाँसी : उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव अजय त्यागी ने बताया कि 11 जुलाई 2020 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को निरस्त कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति 12 सितम्बर तथा 12 दिसम्बर 2020 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

़िजला अस्पताल को लगातार किया जा रहा है सैनिटाइ़ज

झाँसी : ़िजला अस्पताल को लगातार सैनिटाइ़ज किया जा रहा है।

बता दें कि पिछले दिनों ़िजलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। मण्डलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमसी वर्मा द्वारा अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि इमरजेन्सी,ओपीडी व वॉर्ड को कई बार सैनिटाइ़ज किया जा रहा है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था पर भी सबसे अधिक फोकस किया जा रहा है। मण्डलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने निरीक्षण के पिछले दिनों गैर हाजिर मिले 5 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण माँगा था। इसके बाद से कर्मचारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

फाइल : राकेश यादव

समय : 7 बजे।

दिनांक : 6 जून 2020

chat bot
आपका साथी