कृषि मन्त्री ने ई-रैली कर गिनाई सरकार की उपलब्धियाँ

फोटो :5 बीकेएस 118 ::: 0 जनपद के 236 किसानों को किया सम्बोधित 0 पहूज व बेतवा नदी की स़फाई का क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:11 AM (IST)
कृषि मन्त्री ने ई-रैली कर गिनाई सरकार की उपलब्धियाँ
कृषि मन्त्री ने ई-रैली कर गिनाई सरकार की उपलब्धियाँ

फोटो :5 बीकेएस 118

:::

0 जनपद के 236 किसानों को किया सम्बोधित

0 पहूज व बेतवा नदी की स़फाई का किया दावा

झाँसी : राजनैतिक कार्यक्रमों पर रोक होने के कारण प्रदेश के कृषि मन्त्री सूर्य प्रताप शाही ने आज ई-रैली की और ़जूम ऐप के माध्यम से जनपद के 236 किसानों को सम्बोधित कर सरकार की योजनाएं व उपलब्धियाँ गिनाई। मन्त्री ने बेतवा व पहूज नदी की सफाई का दावा भी किया।

किसानों को सम्बोधित करते हुए कृषि मन्त्री ने कहा कि पेड़ों का लगातार कटान होने से प्रदूषण बढ़ रहा है। वर्षा चक्र पर भी इसका असर पड़ा है, जिससे भूगर्भ जल की कमी होती जा रही है। किसानों के सामने इस स्थिति को सम्भालने की भी ़िजम्मेदारी है। मन्त्री ने कहा कि झाँसी की जीवनदायिनी बेतवा व पहूज नदी हैं। इन नदियों में सिल्ट जमा हो गई है, जिसे साफ करने की तैयारी कर ली गई है। लॉकडाउन के कारण अर्थ व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है, जिसे सम्भालने के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज घोषित किया है। इसमें कृषि व उद्योगों के लिए बड़ी धनराशि का प्राविधान किया गया है। मन्त्री ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने का रोडमैप सरकार ने बना लिया है। प्रदेश महामन्त्री रामनरेश तिवारी के मार्गदर्शन में हुई रैली में ़िजलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, कप्तान सिंह राजपूत, पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, छत्रपाल राजपूत, देवेन्द्र सिंह, लाखन सिंह आदि उपस्थित रहे।

भाजपा करेगी वर्चुअल सभाएं

0 केन्द्र सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता को बताई जाएंगी उपलब्धियाँ

झाँसी : केन्द्र सरकार के एक साल पूर्ण होने का जश्न तो सरकार नहीं मना पा रही है, लेकिन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का खाका उसने ़जरूर खींच लिया है। आइटी विभाग की मदद से भाजपा वर्चुअल सभाएं करेगी।

महानगर ़िजलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि 4 से 10 जून तक युवा मोर्चा, किसान, अनुसूचित, पिछड़ा वर्ग, महिला व अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वर्चुअल सभा की जाएगी। आइटी विभाग के महानगर संयोजक सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि जून माह में लगभग 60 वर्चुअल सभाएं होंगी। कार्यकर्ता बूथों में रहकर सैनिटाइ़जर व मास्क का वितरण करेंगे। 11 से 15 जून तक भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ के प्रत्येक परिवार में जाकर सम्पर्क करेंगे तथा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

फोटो : 5 बीकेएस 100

::

पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर मरी़जों को बाँटे फल

झाँसी : झाँसी-ललितपुर क्षेत्र के पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्निहोत्री की पुण्य तिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ़िजला अस्पताल में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर डॉ. आशीष अग्निहोत्री, जमुना कुशवाहा, मुकेश मिश्रा, संजीव अग्रवाल लाला, रोहित गोठनकर, किशोर वर्मा, सुबोध गुबरेले, अपर्णा दुबे आदि उपस्थित रहे।

फाइल : राजेश शर्मा

5 जून 2020

समय : 8.15 बजे

chat bot
आपका साथी