फिर भी ये देश चल रहा है..

फोटो : :::: झाँसी : देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। अब तक इस बीमारी को कोई पुख़्ता इलाज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:11 AM (IST)
फिर भी ये देश चल रहा है..
फिर भी ये देश चल रहा है..

फोटो :

::::

झाँसी : देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। अब तक इस बीमारी को कोई पुख़्ता इलाज नहीं मिल पाया है, लेकिन सावधानी से इसे हराया जा सकता है। सरकार भी शारीरिक दूरी बनाने, मास्क लगाने तथा हाथों को नियमित सैनिटाइ़ज करने की सीख दे रही है। इन नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं, लेकिन सरकारी विभागों में ही नियमों का दम निकाला जा रहा है। अधिकांश विभागों में सैनिटाइ़जेशन की कोई व्यवस्था नहीं है। आने-जाने वालों को भी रोका-टोका नहीं जा रहा है। अधिकांश कर्मचारी मास्क तक का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो शारीरिक दूरी भी कहीं-कहीं ही देखने को मिल रही है।

0 हमारे छायाकार ने विकास भवन के आरईएस, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग के अलावा संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय, माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय, वाणिज्य कर विभाग के साथ कलेक्टरेट में स्थिति का जायजा लिया। वाणिज्य कर विभाग में दरवाजे पर हाथ सैनिटाइ़ज करने की व्यवस्था मिली, जबकि अन्य किसी विभाग में इसकी आवश्यकता नहीं समझी गई। अधिकांश कर्मचारी भी बिना मास्क के मिले। कुछ ने छायाकार को देखकर तुरन्त मास्क पहन लिए।

फाइल : राजेश शर्मा

5 जून 2020

समय : 7 बजे

chat bot
आपका साथी