शासन के पास पहुँची अधिकारी व महिला कर्मचारी की तकरार

0 यौन शोषण के आरोप से शुरू हुआ था विवाद 0 अधिकारी ने महिला कर्मचारी पर लगाया था काम न करने का आरोप

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:00 AM (IST)
शासन के पास पहुँची अधिकारी व महिला कर्मचारी की तकरार
शासन के पास पहुँची अधिकारी व महिला कर्मचारी की तकरार

0 यौन शोषण के आरोप से शुरू हुआ था विवाद

0 अधिकारी ने महिला कर्मचारी पर लगाया था काम न करने का आरोप

0 महिला कर्मचारी का इस्तीफा भी मं़जूर

झाँसी : विकास भवन में संचालित डेढ़ द़र्जन विभागों में से एक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के बीच छिड़ा विवाद लखनऊ पहुँच गया है। महिला कर्मचारी का आरोप था कि अधिकारी द्वारा उसका यौन शोषण किया गया, जबकि अधिकारी महिला कर्मचारी पर सरकारी काम न करने का आरोप लगा रहे हैं। उधर, विवाद के बीच महिला कर्मचारी का इस्तीफा भी मं़जूर कर लिया गया है।

विकास भवन में एक अधिकारी व महिला कर्मचारी के बीच विवाद इस समय सुर्खियों में चल रहा है। महिला कर्मचारी ने निदेशालय को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उसकी जॉइनिंग के रूप में 'साहब' ने डेढ़ लाख रुपए ले लिए। वह लखनऊ की रहने वाली है और झाँसी में अकेली रहकर नौकरी करती है, जिसका फायदा उठाकर 'साहब' द्वारा काम का बहाना बनाकर उसे देर रात तक रोका जाता रहा। आरोप लगाया कि सरकारी काम की बात कहकर साहब ने एक दिन घर बुलाया और उसे कॉफी में कुछ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई और उसकी अश्लील फोटोग्राफ व वीडियो बना लिया। इसके बाद से उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। जब इसका विरोध किया तो साहब ने धमकी देकर त्यागपत्र पर हस्ताक्षर करा लिए, जिसमें अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ने की बात लिखी गई। महिला कर्मचारी ने शासन से निष्पक्ष जाँच की माँग की। उधर, अधिकारी का कहना है कि उक्त महिला सरकारी काम करने में आनाकानी करती थी। दबाव बनाने पर झूठे आरोप में फँसाने की धमकी देती थी। और यही उसने किया है। अधिकारी ने यह भी बताया कि उक्त महिला चार बार त्यागपत्र देकर दबाव बनाती रही, लेकिन लापरवाही बढ़ने लगी तो उन्होंने भी महिला का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। इससे बौखलाकर वह मनगढ़न्त आरोप लगा रही है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह मामला अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच जमकर दौड़ रहा है।

रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

0 प्रधानमन्त्री आवास योजना में ब्लॉक का कम्प्यूटर ऑपरेटर ले रहा पैसा

झाँसी : जनपद के एक विकास खण्ड में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी प्रधानमन्त्री आवास योजना में बैरियर बन गया है। यह कर्मचारी बिना पैसे लिए कोई भी आवेदन आगे नहीं बढ़ा रहा है। एक पीड़ित ने कर्मचारी का वीडियो वायरल कर दिया है, जिसमें उसे रिश्वत लेते दिखाया गया है।

हर ़गरीब का सपना होता है कि वह अपना आशियाना बनाए और उसमें परिवार के साथ सुखी जीवन बिताए, लेकिन बिरले लोग ही होते हैं, जिनका यह सपना पूरा हो पाता है। मोदी सरकार द्वारा ़गरीबों के इस सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमन्त्री आवास योजना चलाई जा रही है। इसके तहत शहरी क्षेत्र में ढाई लाख रुपए तक की आर्थिक मदद की जाती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सवा लाख रुपए तक उपलब्ध कराए जाते हैं। जनपद के एक विकास खण्ड में काम करने वाला कम्प्यूटर ऑपरेटर योजना के नाम पर ़गरीबों के साथ छल कर रहा है। वह किसी भी आवेदन को तब तक आगे नहीं बढ़ाता है, जब तक उसकी जेब गरम न कर दी जाए। यही नहीं, मनरेगा के कार्यो में भी प्रधान व सचिव से रुपयों की वसूली करने में भी उक्त ऑपरेटर पीछे नहीं हटता है। इस ऑपरेटर की हरकतों से परेशान एक पीड़ित ने उसके कारनामों को उजागर कर दिया। पीड़ित ने वीडियो वायरल किया, जिसमें उक्त ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए दर्शाया गया है। उक्त ऑपरेटर उच्चाधिकारियों के नाम पर भी वसूली करता है। इस समय यह वीडियो विभागों के बीच सुर्खियाँ बना हुआ है।

फाइल : राजेश शर्मा

5 जून 2020

समय : 5.45 बजे

chat bot
आपका साथी