केसरिया रंग में सराबोर होगा जीआइसी

फोटो : 18 एसएच 6, 5, 7 ---- 0 महानगर की 85 संघ शाखाओं के भगवा ध्वज एक साथ लहराएंगे 0 आज अपरा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 09:10 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 09:10 PM (IST)
केसरिया रंग में सराबोर होगा जीआइसी
केसरिया रंग में सराबोर होगा जीआइसी

फोटो : 18 एसएच 6, 5, 7

----

0 महानगर की 85 संघ शाखाओं के भगवा ध्वज एक साथ लहराएंगे

0 आज अपरान्ह 1 बजे से ऩजर आयेगा संघ शाखाओं का संगम

झाँसी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रयागराज व लखनऊ के बाद झाँसी में शाखा संगम कार्यक्रम रविवार 19 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। राजकीय इण्टर कॉलिज परिसर में महानगर की सभी 85 शाखाओं के ध्वज लगाकर स्वयंसेवक शाखा लगाकर रोज की तरह खेल खेलेंगे और अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर प्रान्त में झाँसी महानगर में पहला शाखा संगम आयोजित किया जा रहा है। महानगर के राजकीय इण्टर कॉलिज परिसर मैदान में रविवार को अपरान्ह 1 बजे सभी शाखाओं का एक साथ संचालन किया जा रहा है। यह पहला मौ़का रहेगा, जब एक ही मैदान (राजकीय इण्टर कॉलिज) पर एक समय में एक साथ 85 शाखाओं के ध्वज लगाकर संचालन किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इन दिनों लगातार नए प्रयोग कर रहा है। पहले गणवेश में बदलाव और फिर सोशल मीडिया में सशक्त उपस्थिति के बाद संघ शाखा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संघ कार्य की दृष्टि से महानगर को 11 नगर व 85 बस्तियों में विभाजित किया गया है। इसी दृष्टि से सभी बस्तियों की शाखाओं को 11 नगरीय स्थलों में विभाजित कर लगाया जाएगा। सभी शाखाएं अपरान्ह 1 बजे से 2 बजे तक अपने-अपने कार्यक्रम को समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगीं। इस दौरान खेलकूद व अन्य गतिविधियाँ भी संचालित होंगी। अभी तक स्वयंसेवक एकत्र होते थे और एक ही संघ शाखा के ध्वज में सभी शाखाओं के स्वयंसेवक हिस्सा लेते रहे हैं। शाखाओं का ऐसा संगम पहली बार हो रहा है। इसके बाद मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय सह कार्यवाह वीरेन्द्र जायसवाल काशी का बौद्धिक सम्बोधन होगा। इधर, आज जीआइसी मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रान्तीय शारीरिक प्रमुख गजेन्द्रजी, विभाग प्रचारक अजयजी की देखरेख में तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। मैदान में बने स्थायी मंच के सामने सभी शाखाओं के लिए 85 ब्लॉक बनाए गए हैं। हालाँकि, पीछे की तरफ पानी भरे होने से व्यवस्था बनाने में कुछ कठिनाई आ रही है। मैदान पर विभाग प्रचारक के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।

फोटो : 18 एसएच 8, 10, 11, 12

----

यह बोले संघ के अधिकारी

---

संघ शाखा संगम से सभी शाखाएं एक साथ लगेंगी और सभी शाखाओं के स्वयंसेवक अपना-अपना प्रदर्शन एक साथ करेंगे। इससे व्यक्ति निर्माण, शाखा विस्तार आदि को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी आएगी।

- गजेन्द्रजी, प्रान्तीय शारीरिक प्रमुख

नए-नए प्रयोग होने से स्वयंसेवकों में उत्साह रहता है। प्रयागराज व लखनऊ में इस तरह के प्रयोग हुए हैं। झाँसी के लिए यह नया प्रयोग है। इस कार्यक्रम के चलते सभी 85 शाखाओं पर ध्यान दिया गया है।

- अजयजी, विभाग प्रचारक

महानगर के 11 नगरों की 85 शाखाएं रोज संचालित हो रही हैं। इसी का संगम जीआइसी मैदान में होगा। इससे लोगों को संघ के स्वरूप व गतिविधियों को समझने का भी मौका मिलेगा।

- यशवीर, महानगर प्रचारक

संघ शाखा संगम से पूरे महानगर के स्वयंसेवक अपनी-अपनी शाखा के साथ जीआइसी आएंगे और एक-दूसरे की शाखा गतिविधियों को समझेंगे। शाखाओं में व्यायाम की लम्बी श्रृंखला चलती है।

- राहुल, महानगर शारीरिक प्रमुख

संघ शाखा संगम को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह है। इसका रिहर्सल किया जा चुका है। इसके तहत 11 नगरों में 85 शाखाओं को लगाया गया था। अब यह सभी शाखाएं पहली बार एक साथ संचालित होंगी। इसे अनूठा प्रयोग भी कह सकते हैं।

- चौधरी धर्मेन्द्र सिंह, महानगर कार्यवाह

फोटो :

----

अनिस्तारित शिकायतों के मामले में मण्डलायुक्त ने दिखायी नारा़जगी

0 थाने में शिकायत अनिस्तारित होने पर भी आख्या में निस्तारण दिखा दिया

झाँसी : मण्डलायुक्त सुभाषचन्द्र शर्मा ने थाना प्रेमनगर में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर कोई कार्यवाही न हो पाना बेहद अफसोसजनक है, जबकि आख्या में शिकायत का निस्तारण दिखा दिया गया। अधिकारी शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता के साथ मौके पर जाकर करें, ताकि शिकायतकर्ता को निस्तारण पर भरोसा रहे। उन्होंने थानों में रखे कबाड़ वाहनों को नीलाम कराने को कहा, जिससे साफ-सफाई हो सके।

मण्डलायुक्त ने थाने का निरीक्षण किया तथा बीट रजिस्टर सहित शिकायत रजिस्टर, भूमाफिया रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करते समय पदनाम भी अंकित करने को कहा।

रविदास समाज सुधार समिति के अध्यक्ष बालकिशन ने शकरजी महाराज रविदास समाज मन्दिर ग्वालटोली हँसारी पर अवैध कब्जा हटवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। मण्डलायुक्त ने तत्काल एसआई व राजस्व निरीक्षक को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर कानून संगत कार्यवाही के निर्देश दिए। नीरज शर्मा पत्‍‌नी शैलेंद्र शर्मा निवासी हरदौल हँसारी की शिकायत के निस्तारण की क्रास चेकिंग की तो दूरभाष पर महिला ने बताया कि शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी। इस मौके पर आइजी सुभाष सिंह बघेल भी उपस्थित रहे।

फाइल-रघुवीर शर्मा

समय-8.35

18 जनवरी 2020

chat bot
आपका साथी