चुनाव से उमा ने की तौबा

फोटो ::: 0 केन्द्रीय मन्त्री ने कहा- टिकट वितरण से पहले ही दरक जाएगा गठबन्धन 0 भाजपा से डर कर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 01:00 AM (IST)
चुनाव से उमा ने की तौबा
चुनाव से उमा ने की तौबा

फोटो

:::

0 केन्द्रीय मन्त्री ने कहा- टिकट वितरण से पहले ही दरक जाएगा गठबन्धन

0 भाजपा से डर कर भ्रष्टाचारियों ने हाथ मिलाया

झाँसी : लोकसभा चुनाव से उमा भारती ने अब खुलकर तौबा कर ली है। झाँसी प्रवास के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह उनकी आखिरी परिक्रमा है। अब उन्हें डेढ़ साल गंगा किनारे निवास करना है। पार्टी हाइकमान को इसकी जानकारी दे दी है। उमा ने सपा-बसपा गठबन्धन पर भी तीखा प्रहार किया, तो राहुल गाँधी को गलतफहमी से बाहर आने के लिए समझाया।

झाँसी प्रवास पर आई केन्द्रीय मन्त्री उमा भारती ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मुलायम सिंह और काँशीराम के बीच गठबन्धन हुआ था, वह मजबूत था, लेकिन उस गठबन्धन का जो हाल हुआ था, वह इतिहास में दर्ज है। रेस्ट हाउस काण्ड पर चुटकी लेते हुए उमा भारती ने कहा कि अब ब्रह्मादत्त द्विवेदी तो हैं नहीं, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर मायावती को बचाया था। जान व इ़ज़्जत पर हमला बोलने वालों के साथ मायावती हाथ मिलाए हुए हैं। इससे समझ लीजिए कि भाजपा से भ्रष्टाचारियों व अपराधियों को कितना डर लग रहा है। मायावती पर किसी भी दिन संकट आ सकता है, वह मुझे फोन करें, मैं बचाने आ जाउंगी। ऐसी सम्भावनाएं हैं कि टिकट वितरण से पहले ही यह संकट आ जाएगा। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उमा भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी गत बनेगी। मध्य प्रदेश, राजस्थान में कांग्रेस चुनाव जीती नहीं है, बल्कि टिकट वितरण, प्रबन्धन में कमी होने से भाजपा चुनाव हारी है। मध्य प्रदेश में तो भाजपा को कांग्रेस से अधिक मत मिले, जबकि राजस्थान में भी अच्छा प्रदर्शन रहा। राहुल को यह गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए। भाजपा अपनी गलतियाँ सुधार कर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इस अवसर पर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि, विनोद नायक आदि उपस्थित रहे।

राजभर भोले हैं

प्रदेश सरकार में मन्त्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान पर उमा भारती ने कहा कि राजभर बहुत भोले हैं। राजभर समुदाय स्वभाव से भोला और मेहनती होता है। लोकतन्त्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार होता है। सुनील बंसल उन्हें मना लेंगे।

बुन्देलखण्ड राज्य के लिए पहले नक्शा तय हो

बुन्देलखण्ड राज्य के वादे पर केन्द्रीय मन्त्री उमा भारती ने एक बार फिर स़फाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 7 जनपदों वाला बुन्देलखण्ड कम है, जबकि मध्य प्रदेश इसमें शामिल नहीं होना चाहता। ऐसे में उत्तर प्रदेश के और जनपदों को मिलाना पड़ेगा। यह काम राज्य निर्माण का आन्दोलन करने वाले ही कर सकेंगे। जब तक नक्शा स्पष्ट नहीं होगा, तब तक राज्य का निर्माण नहीं हो सकेगा और राज्य पुनर्गठन आयोग बनने के बाद भी बुन्देलखण्ड राज्य नहीं बन पाएगा।

फाइल : राजेश शर्मा

17 जनवरी 2019

समय : 6.20 बजे

chat bot
आपका साथी