युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गम्भीर

0 तमंचे की छीना-झपटी में पत्नी को छर्रे लगे झाँसी : सोमवार की रात ग्राम गुजर्रा निवासी एक व्यक्ति

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 09:24 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:24 PM (IST)
युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गम्भीर
युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गम्भीर

0 तमंचे की छीना-झपटी में पत्नी को छर्रे लगे

झाँसी : सोमवार की रात ग्राम गुजर्रा निवासी एक व्यक्ति का नशे की हालत में पत्‍‌नी से विवाद हो गया। आक्रोश में आकर उसने खुद को गोली मार ली। तमंचे की छीना-झपटी में पत्‍‌नी को छर्रे लग गये, जिससे दोनों घायल हो गये।

ओरछा (निवाड़ी) के ग्राम गुजर्रा खुर्द निवासी होती सिंह यादव पुत्र शिवदयाल यादव का शराब पीने को लेकर पत्‍‌नी सुमन से अक्सर जिरह होती रहती थी। बीती रात वह नशे की हालत में घर लौटा, तो पत्‍‌नी ने विरोध किया, इस पर दोनों में विवाद हो गया। आक्रोश में आकर पति ने खुद को गोली मार ली, जो उसके जबड़े में लगी। इधर, तमंचे की छीना-झपटी में पत्‍‌नी को छर्रे लग गये। दोनों को मेडिकल कॉलिज लाया गया, हालत गम्भीर होने पर पति को ग्वालियर रिफर कर किया गया।

आग की चपेट में आने से दम्पति झुलसे

झाँसी : टहरौली के ग्राम परसा निवासी शान्ति देवी पत्‍‌नी परशुराम मंगलवार की सुबह खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके बच्चे से मिट्टी का तेल फैल गया, जिसमें आग लग गयी। पत्‍‌नी के चिल्लाने की आवा़ज सुनकर पति बचाने दौड़ा, तो दोनों झुलस गये। उन्हें मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया।

2 अज्ञात लोगों के शव मिले

झाँसी : अलग-अलग स्थानों पर 2 अज्ञात लोगों के शव मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

नवाबाद पुलिस को रेलवे स्टेशन पर लगभग 25 वर्षीय युवक का शव मिला। उधर, हमीरपुर के राठ थाने में तैनात होमगार्ड बीती शाम लगभग 17 वर्षीय छात्र को गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलिज लाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र सफेद शर्ट, खाकी पैण्ट पहने हुये था। बताया गया कि वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी।

दो पक्षों में विवाद, 5 घायल

झाँसी : मंगलवार को बाँस मण्डी के पास रहने वाले 2 पक्षों विवाद हो गया। मारपीट में 5 लोग घायल हो गये, पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर दी।

नवाबाद पुलिस को तहरीर देकर फिरोज पुत्र हबीब ने बताया कि बच्चों के विवाद में सलीम, शमीम व दीपू चौधरी ने मारपीट कर दी, जिससे दिलशाद, नौशाद, शमा समेत वह घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष के सलीम पुत्र शमीम ने पुलिस को बताया कि विपक्षियों ने उस पर लाठी-डण्डों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

लुटेरों का सुराग लगा

झाँसी : किसान मण्डी कार्यालय के पास से तमंचे की दम पर बन्धक बनाकर मैजिक गाड़ी व अन्य सामान लूटने वाले आरोपियों का पुलिस को सुराग लग गया है। नवाबाद पुलिस को बीते दिवस जनपद जालौन के माधौगढ़, सिम्हारी निवासी नरेश पुत्र सेवाराम सोनी ने पुलिस को बताया था कि 4 नकाबपोश उसकी मैजिक गाड़ी के साथ ही ऩकदी व अन्य का़ग़जात शनिवार (10 नवम्बर) की रात किसान कार्यालय के पास से लूट ले गए।

फाइल : दिनेश परिहार

समय : 7:15

13 नवम्बर 2018

chat bot
आपका साथी