कृषि विज्ञान केन्द्र में ़जीरो बजट खेती पर होगा काम

फोटो : 21 बीकेएस 103 ::: - कृषि मन्त्री ने केन्द्र की विभिन्न यूनिट्स का निरीक्षण किया - प्रगत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 01:04 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 01:04 AM (IST)
कृषि विज्ञान केन्द्र में ़जीरो बजट खेती पर होगा काम
कृषि विज्ञान केन्द्र में ़जीरो बजट खेती पर होगा काम

फोटो : 21 बीकेएस 103

:::

- कृषि मन्त्री ने केन्द्र की विभिन्न यूनिट्स का निरीक्षण किया

- प्रगतिशील किसानों से मिले, प्रोत्साहित किया

झाँसी : प्रदेश के कृषि एवं कृषि शिक्षा व अनुसन्धान मन्त्री सूर्य प्रताप शाही ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र, भरारी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ ही किसानों की मदद के लिए वैज्ञानिकों से और अधिक प्रयास करने को कहा।

कृषि मन्त्री केन्द्र में स्थापित क्रॉप कैफेटेरिया देखने पहुँचे, जहाँ ख़्ारी़फ की विभिन्न ़फसलें लगायी गयी हैं। उन्होंने उड़द, मूँग, मूँगफली, सांवा, कोदो, भिण्डी, लौकी आदि की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने आइएफएस (इण्टिग्रेटिड फार्मिग सिस्टम) मॉडल एवं अन्य स्थापित यूनिट्स को देखा। इसके उपरान्त उन्होंने प्रगतिशील किसानों व वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केन्द्र के कार्यो की सराहना करते हुए किसानों से जुड़कर और भी अच्छे कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक उन्नत प्रजातियों का प्रथम पंक्ति प्रदर्शन कराएं। यही नहीं, जिस प्रकार आइएफएस मॉडल केन्द्र पर किया जा रहा है, उसी प्रकार एक एकड़ क्षेत्रफल में ़जीरो बजट यूनिट भी श्याम बिहारी गुप्त के सहयोग से लगाएं। बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसएल गोस्वामी ने विश्वविद्यालय व बुन्देलखण्ड में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। सह निदेशक डॉ. एके चौहान ने भरारी केन्द्र के प्रोजेक्ट्स की विस्तार से जानकारी देते हुए मन्त्री से आर्थिक सहायता की माँग की। केन्द्राध्यक्ष डॉ. निशी राय ने केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। इस दौरान गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत, केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. विमलराज यादव, डॉ. अतीक अहमद, डॉ. अर्जुन प्रसाद वर्मा, किसानों में मो. उमर खान, जान पाल, अरविन्द कुमार आदि उपस्थित रहे। वैज्ञानिक (पुष्पपालन) डॉ. अर्पण उपाध्याय ने संचालन किया।

फोटो : लोकल में परमजीत सिंह मन्नी

:::

भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष का स्वागत

झाँसी : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव मनोनीत महानगर अध्यक्ष परमजीत सिंह (मन्नी सरदार) के झाँसी लौटने पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पारीछा पेट्रोल पम्प पर एकत्र होकर उनका स्वागत किया। चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष की अगुवानी की। बड़ागाँव, गोरामछिया, कोछाभाँवर, मेडिकल कॉलिज, विश्वविद्यालय, बस स्टैण्ड, जेल चौराहा व इलाइट होते हुए तहसील स्थित भाजपा कार्यालय पहुँचे। इलाइट चौराहा पर सिख समाज ने परमजीत का स्वागत किया। साथ आए प्रदेश मन्त्री विकास बाबा ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी के सभी अभियान व कार्यक्रमों में भूमिका पूरी ़िजम्मेदारी से निभाएगा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जिस आशा एवं विश्वास से यह ़िजम्मेदारी दी है, सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। इस मौके पर ़िजला विस्तारक अनिरुद्ध शुक्ला, युवा मोर्चा प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उमाशंकर राय, गौरव गोस्वामी, आशीष गुप्ता, सिद्धेश दुबे, अमित खटीक, सौरभ कनौजिया, अनुज गोस्वामी आदि मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता व आभार प्रदर्शन झाँसी महानगर के अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने किया।

लोगो : जागरण फाइनैंस पाठशाला

:::

बचत और निवेश के टिप्स आज देंगे एक्सप‌र्ट्स

झाँसी : बढ़ती महँगाई व ़जरूरतों के कारण वित्तीय प्लैनिंग आज के समय में अहम हो गयी है। समय बदलने के साथ ही निवेश के तौर-तरीके भी अब बदल गये हैं। ऐसे में समय के साथ चलना ही समझदारी है।

लोगों को बचत व निवेश के टिप्स देने के लिए एसवी इंवेस्टमेण्ट्स व एचडीएफसी म्युच्वल फण्ड के संयुक्त तत्वावधान में जागरण फाइनैंस पाठशाला का आयोजन होटल बुन्देलखण्ड प्राइड में 22 सितम्बर (शनिवार) को रात 8 बजे किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दैनिक जागरण के निदेशक यशोवर्धन गुप्त उपस्थित रहेंगे।

फाइल : हिमांशु वर्मा

समय : 8.45 बजे

21 सितम्बर 2018

chat bot
आपका साथी