खूनी संघर्ष में घायल युवक की मौत

जागरण संवाददाता रामपुर (जौनपुर) सपहीं नरसिंह दासपुर गांव में एक माह पूर्व हुए खूनी संघ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:28 PM (IST)
खूनी संघर्ष में घायल युवक की मौत
खूनी संघर्ष में घायल युवक की मौत

जागरण संवाददाता, रामपुर (जौनपुर): सपहीं नरसिंह दासपुर गांव में एक माह पूर्व हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। एहतियात के तौर पर पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने को सतर्क हो गई है।

उक्त गांव निवासी आनंद मिश्र व आशुतोष मिश्र पक्ष के बीच भूमि विवाद को लेकर गत एक जुलाई को जमकर मारपीट हो गई थी। लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने से 36 वर्षीय आनंद मिश्र सिर में चोट आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए जाने पर स्वजन ने ले जाकर बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। तभी से आइसीयू में भर्ती आनंद की सांसें सुबह थम गईं। खबर लगते ही गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पता चलते ही एएसपी (ग्रामीण) त्रिभुवन सिंह, सीओ मड़ियाहूं संत प्रसाद उपाध्याय मय फोर्स गांव में आकर स्थिति का जायजा लिए। शव आने से लेकर अंत्येष्टि होने तक शांति व्यवस्था बनाए रखने को सर्किल के सभी थानों की फोर्स को रामपुर थाने पर बुला लिया गया है। मालूम हो कि घटना के बाद ही तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

chat bot
आपका साथी