युवक बस में जहरखुरानी का शिकार

मुंबई से घर लौट रहा युवक गुरुवार की रात जहरखुरानी का शिकार हो गया।हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 05:48 PM (IST)
युवक बस में जहरखुरानी का शिकार
युवक बस में जहरखुरानी का शिकार

जासं, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर): मुंबई से घर लौट रहा युवक गुरुवार की रात जहरखुरानी का शिकार हो गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महराजगंज थाना क्षेत्र के राजा बाजार का शाकिर अली घर आने के लिए मुंबई से बुधवार को कामायनी एक्सप्रेस में सवार हुआ। गुरुवार की देरशाम फूलपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बस से घर जा रहा था। रास्ते में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत करने के बाद नकदी व सभी सामान लूट लिया। बस चालक ने मुंगराबादशाहपुर में बेहोशी की हालत में उसे उतार दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से मिली डायरी में लिखे नंबर से शिनाख्त होने पर पुलिस ने स्वजनों को सूचना दी।

chat bot
आपका साथी