शिशु संग युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तीन साल के बच्चे के साथ उसी गांव के कामांध युवक ने बीते बुधवार को दुष्कर्म कर दिया। रक्तस्त्राव से हालत बिगड़ने पर युवक फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 07:28 PM (IST)
शिशु संग युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, हालत गंभीर
शिशु संग युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

जासं, बरसठी (जौनपुर): थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। तीन साल के बच्चे के साथ उसी गांव के कामांध युवक ने गत बुधवार को दुष्कर्म किया। रक्तस्त्राव से हालत बिगड़ने पर युवक फरार हो गया। इस घटना की पीड़ित बच्चे के परिजनों ने सोमवार को लिखित शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का अभी भी इलाज चल रहा है।

पिता द्वारा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि घर के पास खेल रहे बच्चे को गांव का ही अमन नामक युवक बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बालक के रोने और तेज रक्तस्त्राव होने पर आरोपित उसे छोड़कर भाग गया। तलाश के दौरान बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन खेत में गए तो उसकी दशा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वे उसे तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। उसका अब भी इलाज चल रहा है। डाक्टर के मुताबिक उसकी हालत सामान्य होने में अभी कुछ और वक्त लगेगा। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर पीड़ित बच्चे को बरसठी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर मेडिकल मुआयना कराया। थानाध्यक्ष निरीक्षक मुन्ना राम धुरिया ने बताया कि दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को चालान कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी