तड़का सहित 23 रेस्टोरेंट करेंगे होम डिलीवरी

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में रेस्टोरेंट मालिकों के साथ वार्ता कर 23 रेस्टोरेंट को होम डिलीवरी की अनुमति प्रदान की। उन्होंने कहा कि सभी रेस्टोरेंट फोन पर आर्डर लेकर केवल होम डिलीवरी का कार्य करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 05:45 PM (IST)
तड़का सहित 23 रेस्टोरेंट करेंगे होम डिलीवरी
तड़का सहित 23 रेस्टोरेंट करेंगे होम डिलीवरी

जासं, जौनपुर: डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में रेस्टोरेंट मालिकों के साथ वार्ता कर 23 रेस्टोरेंट को होम डिलीवरी की अनुमति प्रदान की। उन्होंने कहा कि सभी रेस्टोरेंट फोन पर आर्डर लेकर केवल होम डिलीवरी का कार्य करेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा तड़का रेस्टोरेंट सिविल लाइंस, अरिगैनो रेस्टोरेंट, रेड चिली रेस्टोरेंट, मंदाकिनी रेस्टोरेंट, गो 69 पिज्जा, ग्रीन चिली, जेएमएच होम डिलीवरी, ब्लू साल्ट, बाटी चोखा, दि ग्रैण्ड गुप्ता होटल, बसंत बहार रेस्टोरेंट, आरके रेस्टोरेंट, एस.के चाइनीज, हिचकी चाट, बाला जी डोसा, सुहान रेस्टोरेंट, लखनवी जायका, दुबे ढाबा, हाट स्पाइसी रेस्टोरेंट, बाबा बर्फानी रेस्टोरेंट, तृप्ति जलपान, डीके चायनीज, बांबे स्नैक्स बार को होम डिलीवरी के लिए अनुमति प्रदान की गयी है। डीएम ने जालांस व वीमार्ट को प्रात: आठ से अपरान्ह दो बजे तक खोले जाने की अनुमति प्रदान की है।

chat bot
आपका साथी