जंगली सूअर के हमले में वृद्ध व महिला घायल

काजी शाहपुर गांव में मंगलवार की दोपहर जंगली सूअर के हमले में महिला व वृद्ध घायल हो गए। गांव निवासी राम अवध यादव खेत में आलू की खोदाई कर रहे थे। अचानक सूअर ने उन पर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 11:00 PM (IST)
जंगली सूअर के हमले में वृद्ध व महिला घायल
जंगली सूअर के हमले में वृद्ध व महिला घायल

जासं, खुटहन (जौनपुर) : काजी शाहपुर गांव में मंगलवार की दोपहर जंगली सूअर के हमले में महिला व वृद्ध घायल हो गए। गांव निवासी राम अवध यादव खेत में आलू की खोदाई कर रहे थे। अचानक सूअर ने उन पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो भागते समय सूअर ने करीब चार सौ मीटर आगे अपने खेत मे काम कर रही उसी गांव की सुशीला देवी को भी जख्मी कर दिया। दोनों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।

chat bot
आपका साथी