सपा शासन के कार्यो को सरकार बता रही अपना

जौनपुर: सपा शासन काल में शुरू कराए गए विकास कार्यों को प्रदेश की भाजपा सरकार अपना बताकर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 07:28 PM (IST)
सपा शासन के कार्यो को
सरकार बता रही अपना
सपा शासन के कार्यो को सरकार बता रही अपना

जौनपुर: सपा शासन काल में शुरू कराए गए विकास कार्यों को प्रदेश की भाजपा सरकार अपना बताकर खुद की पीठ थपथपा रही है लेकिन जागरूक जनता सच्चाई जान रही है। उक्त बातें पूर्व मंत्री सपा विधायक पारसनाथ यादव ने शनिवार को पार्टी के विस इकाई के अध्यक्षों-महामंत्रियों की बैठक में कही। अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि योगी सरकार हर मुद्दे पर फेल है। अब लोग अखिलेश सरकार के जनहित के कार्यों को याद कर रहे हैं। ध्वस्त कानून व्यवस्था से आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने बूथ सेक्टर की मजबूती पर विशेष बल दिया। प‌रू्व सांसद तूफानी सरोज, हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे, गजराज यादव, सुशील श्रीवास्तव, नीरज यादव, कमला शंकर यादव आदि मौजूद रहे। संचालन श्याम बहादुर पाल ने किया। जासं

chat bot
आपका साथी