पालिका में ¨सगल ¨वडो सिस्टम से करें कार्य

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जिलाधिकारी अर¨वद मलप्पा बंगारी ने बुधवार को जिले के दो विभागों क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jul 2018 11:27 PM (IST)
पालिका में ¨सगल ¨वडो सिस्टम से करें कार्य
पालिका में ¨सगल ¨वडो सिस्टम से करें कार्य

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जिलाधिकारी अर¨वद मलप्पा बंगारी ने बुधवार को जिले के दो विभागों का औचक निरीक्षण किया। इसमें नगर पालिका व डायट परिसर का समेकित बाल शिक्षा केंद्र रहा। इन दोनों ही जगहों पर डीएम के अचानक पहुंचते ही अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने नगर पालिका में ¨सगल ¨वडो सिस्टम से कार्य करने का निर्देश दिया जिससे नागरिकों को एक छत के नीचे सारी सुविधा उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी अर¨वद मलप्पा बंगारी करीब एक बजे नगर पालिका पहुंचे। वहां वह सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग में पहुंचे। वहां उन्होंने जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र की जांच किया। कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र उन्हीं के हाथों में दिया जाए जो पूरी तरह से उनके रक्त संबंधित हों। जैसे-जन्म में माता-पिता, व मृत्यु में भाई, पिता आदि। उसका नाम फाइल में रजिस्टर में लिखा जाए। इसके बाद टैक्स विभाग पहुंचे वहां कार्यालय को देखने के बाद अधिशासी अधिकारी को आधुनिक करने का निर्देश दिया। टैक्स कर्मचारियों को बैठने के लिए ग्लास चेंबर की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही टाइल्स लगाकर आधुनिक करने को कहा। दोनों ही जगहों पर ¨सगल ¨वडो सिस्टम लागू करने का निर्देश दिया। जिससे एक छत के नीचे लोगों को सारी सुविधाएं प्राप्त हो। उन्हें दौड़ना न हो। उन्होंने टैक्स विभाग में फाइल व रजिस्टर बनाकर काम करने का निर्देश दिया, जिससे काम में तेजी आ सके। नगर पालिका ऐसा विभाग है जो सीधे जनता से जुड़ाव रखता है।

इसके बाद जिलाधिकारी अर¨वद मलप्पा बंगारी ने डायट परिसर में मौजूद समेकित बाल शिक्षा केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने रजिस्टर में दर्ज बच्चों के नामों के हिसाब से मौके पर उपलब्ध न होने की जांच किया। उन्होंने कहा कि सभी मूक-बधिर, मंद बुद्धि के बच्चों को केंद्र तक लाकर शिक्षा प्रदान की जाए।

chat bot
आपका साथी