महिला आयोग ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया उत्पीड़न का मुकदमा

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में विवाहिता को जलाने के प्रयास में राज्य महिला आयोग ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Oct 2019 08:18 PM (IST) Updated:Fri, 01 Nov 2019 06:28 AM (IST)
महिला आयोग ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया उत्पीड़न का मुकदमा
महिला आयोग ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया उत्पीड़न का मुकदमा

जासं, जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में विवाहिता को जलाने के प्रयास में राज्य महिला आयोग ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

राजेपुर निवासी रेखा भारती ने 17 जुलाई को महिला आयोग लखनऊ की अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी शादी विनोद कुमार के साथ हुई। उसके तीन बच्चे हैं। पति रोजी रोटी के सिलसिले में मेरठ रहते हैं। खर्चा नहीं देते। पति व अन्य ससुराल वाले 50 रुपये का स्टांप पेपर नोटरी हलफनामा करवाकर जबरन उससे हस्ताक्षर करवा लिया। उसके पेट में बच्चा था। वह बीमारी से ग्रसित थी। गत 14 जून 2018 की रात दस बजे कमरे के अंदर बंद कर ससुराल वालों ने उसे मारा-पीटा। उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया। किसी तरह उसकी जान बची। वह अपने बच्चों को लेकर मायके आ गई और किसी प्रकार उनकी परवरिश कर रही है। पति व ससुराल वाले धमकी देते हैं कि यहां आओगी तो जलाकर मार डालेंगे और तुम्हारे माता-पिता तुम्हारी लाश भी नहीं पाएंगे। पुलिस अधिकारियों को दरख्वास्त दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला आयोग ने पति समेत ससुराल के पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी