पोषण वाटिका में रोपें आयरन व विटामिन युक्त पौधे

कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:08 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:08 PM (IST)
पोषण वाटिका में रोपें आयरन व  विटामिन युक्त पौधे
पोषण वाटिका में रोपें आयरन व विटामिन युक्त पौधे

जागरण संवाददाता, नौपेड़वा (जौनपुर): कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के परिप्रेक्ष्य में पोषण वाटिका महाभियान व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी ने कहा कि महिलाएं स्वयं जागरूकता का परिचय देते हुए अपने पोषण वाटिका में आयरन युक्त विटामिन पौधे व पोषण फल लगाएं, जिससे उनके अंदर कम कैलोरी की आवश्यकता पूरी हो सके।

उन्होंने कहा कि सरकार समितियों के माध्यम से महिलाओं को पोषित आहार देने की तैयारी में है। गांव की महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। उन्हें पोषित आहार के बारे में जागृत करने की बात कही। कार्यक्रम समन्वयक वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाक्टर सुरेश कुमार कनौजिया ने कहा कि महिलाओं में कुल 343 कैलोरी की जरूरत होती है जो जानकारी के अभाव में संभव नहीं हो पा रहा है। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक डाक्टर डीके सिंह ने सौ महिलाओं को पालक, गाजर, मूली, मेथी एवं सेम के बीज के साथ सभी को पौध प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव एवं संचालन शिक्षक इंद्रभान यादव ने किया। इस दौरान वैज्ञानिक डाक्टर राजीव कुमार सिंह, डाक्टर सुरेंद्र सोनकर, मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल, अमित सिंह, प्रबंधक सूर्यप्रकाश बबलू, डाक्टर सुधीर सिंह, अमित पाठक, किसान रामजीत मौर्या, दुर्गा मौर्या सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

केराकत : अमिहित में पोषण वाटिका महाभियान व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 108 महिला कृषक सहित किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पौधरोपण कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्राध्यक्ष डाक्टर संजीत कुमार ने पोषण से संबंधित बिदुओं पर प्रकाश डाला। डाक्टर दिनेश कुमार व वरुण कुमार ने भी किसानों को पोषण वाटिका से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर इफको के प्रतिनिधि रवि शर्मा ने जैविक उर्वरक के बारे में जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी