पॉश मशीन का महिलाओं ने किया विरोध
जागरण संवाददाता केराकत (जौनपुर) भितरी बम्बावन देवराई घुड़दौड़ पारापाटी रामगढ़ उदयचन्दपुर सरोजबड़ेवर गांव से पहुंची दर्जनों महिलाओं ने राशन कार्ड वितरण पास मशीन का विरोध जताते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी आयुष चौधरी को ज्ञापन दिया।
जागरण संवाददाता, केराकत (जौनपुर): भितरी, बम्बावन, देवराई, घुड़दौड़ पारापाटी, रामगढ़, उदयचन्दपुर, सरोजबड़ेवर गांव से पहुंची दर्जनों महिलाओं ने राशन कार्ड वितरण पॉश मशीन का विरोध जताते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी आयुष चौधरी को ज्ञापन दिया। महिलाओं ने बताया कि हम लोगों को मजदूरी करने जाना पड़ता है। मशीनें अंगूठे के निशान का मिलान जल्दी नहीं कर पाती। समयाभाव के कारण मजदूरी भी छूट जाती है। इस कारण से हमें बार- बार राशन की दुकान का चक्कर काटना पड़ता है। कभी सर्वर तो कभी नेटवर्क फेल होने से भी समस्या आती है। इस मौके पर लालमनी, शान्ति देवी, जैमक, आशा, खुशबुनिशा, बबिता, जड़ावती, सावित्री, मंजू आदि रहीं।