महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना आवश्यक

नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ गौरव वर्मा ने कहा कि शारीरिक एवं आर्थिक रूप से सक्षम महिलाएं ही सशक्त होंगी। उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 07:11 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:20 PM (IST)
महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना आवश्यक
महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना आवश्यक

जागरण संवाददाता, जौनपुर: नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ गौरव वर्मा ने कहा कि शारीरिक एवं आर्थिक रूप से सक्षम महिलाएं ही सशक्त होंगी। उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।

लाइव प्रसारण के साथ ही प्रभारी जिलाधिकारी ने सशक्तीकरण संकल्प अभियान में ब्लाक संयोजकों को विस्तृत रूप से अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी किया। यह भी निर्देशित किया गया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की संचालित योजनाओं के साथ ही लीगल एवं वित्तीय लिट्रेसी के संबंध में भी महिलाओं को व्यापक रूप से जानकारी प्रदान की जाएगी। इस कार्य में स्वयंसेवी संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं भारतीय जनता पार्टी के महिला वालेंटियर का भी सहयोग लिया जाएगा।

समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर लायर मनोज वर्मा ने महिलाओं से संबंधित कानून के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने भी नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने कार्यक्रम के चार चरणों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा ग्रामस्तर की कमेटी किस तरह से कार्य करेगी उस पर भी चर्चा की गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी गो¨वद दयाल ने कहा कि नारी सशक्तीकरण में एक बहुत बड़ा भाग महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाना होगा। हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि जनपद जौनपुर को नारी सशक्तीकरण संकल्प माह में हर परिवार को इस स्तर से जागरूक व परामर्श उपलब्ध कराएंगें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.राजेंद्र प्रसाद ¨सह ने कहा कि नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। जनपद में दो महिला खंड शिक्षा अधिकारी हैं। उनकी सहभागिता से अभियान के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती उषा मौर्य ने कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके लिए इतनी योजनाओं का संचालन अब तक स्वत्रंतता के बाद कभी नहीं हुआ था। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मेनका ¨सह, क्षेत्रीय मंत्री डा. अंजना श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष डा. अंजू पाठक आदि ने सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर अधिकारियों के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, एएनएम आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी