महिलाएं राष्ट्र के विकास की आधार

संयुक्त परिवार की अवधारणा पर दिया बल राष्ट्र सेविकाओं को किया गया प्रशिक्षित जागरण संवाददाता, जौनपुर: राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख डा.शरद रेणु ने कहा कि महिलाएं राष्ट्र के विकास की आधार हैं। वे बुधवार को नगर के प्रबुद्ध जनों एवं राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष ¨सह के आवास पर संबोधित कर रही थीं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 08:51 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 08:51 PM (IST)
महिलाएं राष्ट्र के विकास की आधार
महिलाएं राष्ट्र के विकास की आधार

जागरण संवाददाता, जौनपुर: राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख डा.शरद रेणु ने कहा कि महिलाएं राष्ट्र के विकास की आधार हैं। वे बुधवार को नगर के प्रबुद्ध जनों एवं राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष ¨सह के आवास पर संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि संस्कारित एवं सक्षम स्त्री ही आगे आने वाली पीढ़ी तो तेजस्वी व ओजस्वी बना सकती है। भारतीय संस्कृति में संयुक्त परिवार की अवधारणा पर बल देते हुए कहा कि आज पश्चिम के देश भारत आकर यहां के संयुक्त परिवार के महत्व को सीख कर अपना रहे हैं।

नखास स्थित महावीर कान्वेंट स्कूल में समिति की शाखा लगाकर समिति की सेविकाओं को प्रशिक्षित कर उनसे आह्वान किया गया कि अपने दैनिक कार्य को करने के पश्चात समाज व राष्ट्र हेतु समय निकालकर महिलाओं को समिति से जोड़ें।

उनके साथ काशी प्रांत की कार्यवाहिका माया पांडेय भी रहीं। कार्यक्रम संयोजक राष्ट्र सेविका समिति की नीतू ¨सह रहीं। इस अवसर पर डा.सरला त्रिपाठी, संगीता अग्रवाल, सुचिता ¨सह, अंजलि तिवारी, डा.अनीता त्रिपाठी, किरन श्रीवास्तव, सारिका सोनी, निशा त्रिपाठी, रेनू मौर्या, सविता त्रिपाठी, वंदना सरकार, मेनका ¨सह, श्वेता ¨सह, सरिता ¨सह आदि उपस्थित रहीं। नगर कार्यवाह नारायण दास ने सभी का परिचय कराया।

chat bot
आपका साथी