विषाक्त पदार्थ खाकर महिला ने दी जान

ग्राम डिहई का पूरा (लौह) में शुक्रवार को दोपहर विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई। चर्चा है कि पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर उसने मौत को गले लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:14 PM (IST)
विषाक्त पदार्थ खाकर महिला ने दी जान
विषाक्त पदार्थ खाकर महिला ने दी जान

जागरण संवाददाता, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर): ग्राम डिहई का पूरा (लौह) में शुक्रवार को दोपहर विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई। चर्चा है कि पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर उसने मौत को गले लगाया। उक्त गांव की मंजू देवी (35) पत्नी राम प्रकाश पटेल ने परिवार में किसी बात को लेकर विवाद होने पर क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देरबाद उसकी हालत बिगड़ने पर स्वजनों को जानकारी हुई। स्वजन उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मृतका की शादी 11 साल पूर्व हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी।

chat bot
आपका साथी