महिला ने लगाई फांसी

काजिया शाहपुर गांव में सोमवार की रात महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह फांसी से लटका शव दिखाई पड़ने पर घर में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Mar 2020 03:49 PM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2020 03:49 PM (IST)
महिला ने लगाई फांसी
महिला ने लगाई फांसी

जागरण संवाददाता, खुटहन (जौनपुर): काजिया शाहपुर गांव में सोमवार की रात महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह फांसी से लटका शव दिखाई पड़ने पर घर में कोहराम मच गया। स्वजनों का कहना है कि कई वर्षों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मायके वालों के किसी तरह का आरोप लगाते हुए तहरीर न देने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

उक्त गांव निवासी दिनेश कुमार गौतम रोजी-रोटी कमाने की गरज से बेंगलुरु में रहता है। उसकी पत्नी अनीता (45) अपनी तीन बेटियों व सास के साथ घर पर रहती थी। सोमवार की शाम भोजन करने के बाद अनीता कमरे में जबकि उसकी तीनों बेटियां दादी के साथ छप्पर में सो गयी। मंगलवार की सुबह काफी देर तक अनीता कमरे से बाहर नहीं निकली तो बड़ी बेटी मनीषा जगाने गयी। दरवाजा पीटने और आवाज लगाने पर भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। किसी अनहोनी की आशंका से सहमी मनीषा ने खिड़की से झांका तो भीतर का ²श्य देख उसकी घिघ्घी बंध गयी। कमरे में छत में लगे हुक में साड़ी के फंदे से अनीता का शव लटका था। पास-पड़ोस के लोग जुट गये। दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। घटना की सूचना पुलिस व मायके वालों को दी।

chat bot
आपका साथी