भारतीय संस्कृति में नारी को मिलता है सबसे अधिक सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गोष्ठियों में वक्ताओं में कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सबसे अधिक सम्मान मिलता है। नारी सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए महिलाओं को शिक्षित व स्वावलंबी होना आवश्यक है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 09:05 PM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 09:05 PM (IST)
भारतीय संस्कृति में नारी को मिलता है सबसे अधिक सम्मान
भारतीय संस्कृति में नारी को मिलता है सबसे अधिक सम्मान

जागरण संवाददाता, जौनपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम हुए। गोष्ठियों में वक्ताओं में कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सबसे अधिक सम्मान मिलता है। नारी सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए महिलाओं को शिक्षित व स्वावलंबी होना आवश्यक है।

तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सभागार में सृजन संस्था के तत्वावधान में हिदी विभाग के विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डा. सरोज सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिला की गरिमामय स्थिति और सामाजिक विकास यात्रा में योगदान महत्वपूर्ण है। राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डा.गीता यादव ने कहा कि भारत में नारियों को मौलिक अधिकार, मतदान का अधिकार और शिक्षा का अधिकार तो प्राप्त है लेकिन आज भी स्त्रियां अभावों में जिदगी बीता रही हैं। महिलाएं खुद सुनिश्चित करें कि वह किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। संगोष्ठी में डा. सुषमा सिंह, श्रद्धा सिंह, डा. कनक सिंह, डा. छाया सिंह, डा. माया सिंह, डा. रीता सिंह, डा. शिखा श्रीवास्त आदि ने विचार व्यक्त किया।

सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य एवं मिशन ग्रीन के संरक्षक फादर पी. विक्टर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में बताया कि यह दिवस महिलाओं की उपलब्धियों और नारी-सम्मान के तौर पर समूचे विश्व में मनाया जाता है। हमारे भारतीय संस्कृति में स्त्री की भूमिका पुरुष से कहीं अधिक सम्माननीय है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला सेल द्वारा महिला दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता सेल की अध्यक्ष प्रो. वंदना राय ने बताया कि वर्ष 1908 में जब 15 ह•ार औरतों ने न्यूयार्क शहर में मार्च निकालकर नौकरी में कम घंटों की , बेहतर वेतन व मतदान करने के अधिकार की मांग की थी तब से यह दिवस विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रकट करने का एक अवसर देता है।

इसी क्रम में सखी वेलफेयर फाउंडेशन नगरपालिका बालिका उत्तर माध्यमिक विद्यालय में सेनेटरी पैड वेडिग मशीन का इंस्टालेशन किया गया। जिसका उद्घाटन अप्रवासी भारतीय मुख्य अतिथि शिखा गुप्ता एवं राहुल गुप्ता ने किया । अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने अध्यक्षता किया।

जन शिक्षण संस्थान में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा नेता किरन मिश्रा ने समाज के नवनिर्माण के लिए महिलाओं के सशक्तीकरण पर बल दिया। संस्थान की निदेशक डा.सुधा सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। जेसीआइ जौनपुर क्लासिक ने विविध विधाओं और क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश कर रही नगर की विभिन्न महिलाओं को सम्मानित किया।

छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

जौनपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा)के तत्वावधान में शीतला चौकिया क्षेत्र में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे के साथ शनिवार को दोपहर जागरूकता रैली निकाली गई। नगर के विशेषरपुर क्षेत्र स्थित युनिक्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नालाजी एंड मैनेजमेंट के छात्र छात्राओं ने जागरूक किया। बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

शाहगंज: सामाजिक संस्था जेसीआइ शाहगंज-संस्कार ने शनिवार को विश्व महिला दिवस के अवसर नगर के बीडीएस शिक्षण संस्थान में बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए। मुख्य प्रशिक्षक जेसी शिरीष मोदनवाल थे।

chat bot
आपका साथी