महिला की जलने से मौत, छह पर हत्या का केस

पंवारा थाना क्षेत्र के सजईकला गांव में शुक्रवार की सुबह महिला की जलने से मौत हो गई। उसकी जेठानी ने आरोप लगाया कि उसे घर में अकेली पाकर पड़ोसियों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो स्वजनों ने शव नहीं सौंपा। पांच घंटे तक सभी को समझाया गया तब जाकर कहीं शव मिला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पड़ोस की पांच महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में आत्महत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 10:48 PM (IST)
महिला की जलने से मौत, छह पर हत्या का केस
महिला की जलने से मौत, छह पर हत्या का केस

जागरण संवाददाता, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) : पंवारा थाना क्षेत्र के सजईकला गांव में शुक्रवार की सुबह महिला की जलने से मौत हो गई। उसकी जेठानी ने आरोप लगाया कि उसे घर में अकेली पाकर पड़ोसियों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो स्वजनों ने शव नहीं सौंपा। पांच घंटे तक सभी को समझाया गया तब जाकर कहीं शव मिला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पड़ोस की पांच महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में आत्महत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के सईपुर मोहतिया निवासी अंजली (30) का विवाह 2012 में सजईकला निवासी राजधर मौर्य से हुआ था। राजधर रोजी-रोटी के लिए मुंबई रहता है। अंजली अपनी सास, श्वसुर, जेठ, जेठानी व देवर तथा अपने दोनों बच्चों पांच वर्षीय प्रियांशु व तीन वर्षीय प्रिस को लेकर गांव में रह रही थी। तहरीर के अनुसार सुबह राजधर मौर्य का परिवार खेत पर काम करने गया था। अंजली उस समय घर में अकेली थी। तभी घर से धुआं उठता देखता सभी उस ओर दौड़े।

वहां आग की लपटें देख उसे किसी तरह बुझाया गया। भीतर अंजली का पूरी तरह झुलसा शव पड़ा था। किसी ने घटना की जानकारी दी तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव लेना चाही, लेकिन स्वजन ने मना कर दिया। स्वजन ने पड़ोसियों पर अंजली को जिदा जला देने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। जेठानी संगीता देवी ने आरोप लगाया कि उसे घर में अकेली देख सिजोर मौर्य, अंजली, सोनी, प्यारी, चंपा व लोलारख की पत्नी ने पहले मारपीट की। इसके बाद उसे जिदा जला दिया।

मामला बिगड़ा तो उपजिलाधिकारी मछलीशहर अंजनी सिंह, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं एसपी उपाध्याय भी पीड़ित परिवार को समझाने पहुंच गए। लोग नहीं मानें तो आरोपित सभी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। तब कहीं जाकर पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।

--------------

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के संकेत मिल रहे हैं। जांच में मिला कि दरवाजा अंदर से बंद था। हत्या किए जाने की संभावना कम है। छह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

- त्रिभुवन सिंह, एएसपी ग्रामीण।

--------------------

युवक से नजदीकी रिश्ता तो नहीं बना मौत का कारण

मुंगराबादशाहपुर : मृतका अंजलि की जेठानी का आरोप है कि उसका गांव के ही एक युवक से घनिष्ठ संबंध था। आरोप है कि वह उसका शोषण करता था। जेठानी उस युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन अंजलि इसके लिए तैयार नहीं हुई। फिर भी जेठानी ने अगस्त के प्रथम सप्ताह में किसी तरह दोनों के बीच हुई मोबाइल चैटिग का स्क्रीन शाट लेकर मुकदमा दर्ज कराने को थाने व अदालत का दरवाजा खटखटाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध को लेकर प्राय: पारिवारिक कलह बना रहता था। लोग आशंका जता रहे हैं कि इसी को लेकर अंजलि ने आत्महत्या की है। उसकी हत्या नहीं की गई।

chat bot
आपका साथी